असम: पहलगाम आतंकी हमले के बाद अब तक 81 'राष्ट्र विरोधी' गिरफ्तार
हिमंत सरकार की सख्त कार्रवाई
By News Desk
On
Photo: @himantabiswa X account
गुवाहाटी/दक्षिण भारत। असम में 'राष्ट्र विरोधी' होने के आरोप में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिससे अप्रैल में फलगाम आतंकी हमले के बाद से अब तक गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या 81 हो गई है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर बताया, 'पाकिस्तान से सहानुभूति रखने वाले 81 राष्ट्र विरोधी अब सलाखों के पीछे हैं। अपडेट 1 जून: सोनितपुर पुलिस ने मोहम्मद दिलबर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया।'उन्होंने आगे बताया, 'कामरूप पुलिस ने हफीजुर रहमान को गिरफ्तार कर लिया। हमारी प्रणालियां लगातार सोशल मीडिया पर राष्ट्र विरोधी पोस्टों पर नज़र रख रही हैं और कार्रवाई कर रही हैं।'
बता दें कि पिछले दिनों असम पुलिस ने नलबाड़ी, दक्षिण सलमारा और कामरूप जिलों में कार्रवाई कर कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था। मुख्यमंत्री ने पाकिस्तान समर्थक तत्त्वों को सख्त चेतावनी दी थी।
About The Author
Related Posts
Latest News
03 Mar 2026 16:25:30
Photo: @Khamenei_fa X account


