सोनाक्षी सिन्हा की 'निकिता रॉय' अब इस तारीख को होगी रिलीज

फिल्म का निर्देशन सोनाक्षी के भाई कुश एस सिन्हा ने किया है

सोनाक्षी सिन्हा की 'निकिता रॉय' अब इस तारीख को होगी रिलीज

Photo: sonakshisinhaofficial FB Page

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत मनोवैज्ञानिक थ्रिलर 'निकिता रॉय' अब 27 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Dakshin Bharat at Google News
रहस्यवाद, मनोवैज्ञानिक तनाव जैसे विषयों पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन सोनाक्षी के भाई कुश एस सिन्हा ने किया है। पहले यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज होने वाली थी।

एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि पवन कृपलानी द्वारा लिखित 'निकिता रॉय' धारणा और वास्तविकता के बीच की नाजुक सीमा का पता लगाती है, तथा दबी हुई सच्चाइयों और मानव मन के अंधेरे कोनों को उजागर करती है।

फिल्म में अर्जुन रामपाल, परेश रावल और सुहैल नय्यर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण निकी भगनानी और विक्की भगनानी ने किया है। आनंद मेहता, प्रकाश नंद बिजलानी, शक्ति भटनागर, मेहनाज शेख और प्रेम राज जोशी सह-निर्माता हैं।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

स्क्रीन में कैद न रह जाए बचपन स्क्रीन में कैद न रह जाए बचपन
पूर्ण प्रतिबंध लगाने के बजाय बच्चों को सोशल मीडिया का सीमित इस्तेमाल करने की अनुमति दी जाए
द्रमुक ने वादे ढेर सारे किए, लेकिन काम जीरो रहा: प्रधानमंत्री
द्रमुक शासन की एकमात्र उपलब्धि भ्रष्टाचार और वंशवादी शासन है: पलानीस्वामी
तिरुवनंतपुरम पूरे देश के लिए एक मॉडल शहर बनेगा: प्रधानमंत्री
केरल: प्रधानमंत्री ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया, नई ट्रेनों को झंडी दिखाई
आंध्र प्रदेश: बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर पाबंदियों का अध्ययन करने के लिए पैनल बनाया
कब साकार होगा नेताजी के सपनों का भारत?