केरल सरकार ने राहत पैकेज की घोषणा की

मानसून संबंधी घटनाओं में 26 लोगों की गई जान

केरल सरकार ने राहत पैकेज की घोषणा की

Photo: VDSatheeshanParavur FB Page

तिरुवनंतपुरम/दक्षिण भारत। केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने मानसून से प्रभावित परिवारों के लिए बुधवार को कई राहत उपायों की घोषणा की। इनमें बारिश से जुड़ीं आपदाओं में जान गंवाने वाले और जिनके घर व संपत्ति का नुकसान हुआ है, उन्हें ज़्यादा मुआवज़ा देना भी शामिल है।

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने कहा कि अब तक मानसून से जुड़ीं घटनाओं में 26 लोगों की मौत हो चुकी है। ग्यारह लोग घायल हुए हैं और चार अन्य अभी लापता हैं।

कैबिनेट की बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यभर में अभी 462 राहत शिविर चल रहे हैं, जिनमें भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से विस्थापित हुए 27,048 लोगों को आश्रय दिया जा रहा है।

सबसे ज़्यादा राहत कैंप पथानामथिट्टा (157), कोट्टायम (154) और अलाप्पुझा (81) में हैं, जबकि बाकी ज़िलों में हर एक में 10 से कम कैंप हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि 1,882 हेक्टेयर कृषि भूमि में फसल को नुकसान पहुंचा है, जिससे 23,537 किसान प्रभावित हुए हैं। कृषि क्षेत्र में हुए नुकसान का शुरुआती अनुमान 67.44 करोड़ रुपए है और अंतिम आकलन के बाद यह आंकड़ा बढ़ सकता है।

सतीशन ने कहा, 'कैबिनेट ने आपदा में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए 8 लाख रुपए के मुआवज़े के पैकेज को मंज़ूरी दी। इस रकम में स्टेट डिज़ास्टर रिस्पॉन्स फंड से 4 लाख रुपए, मुख्यमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपए और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए शामिल हैं।'

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download