हवाईअड्डे पर नमाज का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने कर्नाटक सरकार पर साधा निशाना

'क्या यह ऐसे संवेदनशील क्षेत्र में गंभीर सुरक्षा चिंता का विषय नहीं है?'

हवाईअड्डे पर नमाज का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने कर्नाटक सरकार पर साधा निशाना

Photo: @vijayrpbjp X account

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। शहर के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के टर्मिनल-2 पर लोगों के एक समूह को कथित तौर पर नमाज अदा करते हुए दिखाने वाले एक वायरल वीडियो ने राजनीतिक विवाद को जन्म दे दिया है। विपक्षी भाजपा ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताई है और राज्य सरकार से जवाबदेही की मांग की है।

Dakshin Bharat at Google News
वीडियो में सुरक्षाकर्मी पास में ही नमाज़ का निरीक्षण करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

भाजपा की कर्नाटक इकाई के प्रवक्ता विजय प्रसाद ने मुख्यमंत्री सिद्दरामय्या और मंत्री प्रियांक खरगे से पूछा कि क्या सार्वजनिक स्थान पर प्रार्थना करने वालों ने राज्य सरकार द्वारा हाल में बनाए गए नियम के अनुसार कोई पूर्व अनुमति ली थी?

उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर कहा, 'बेंगलूरु अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के टी2 टर्मिनल के अंदर इसकी अनुमति कैसे दी गई? मुख्यमंत्री सिद्दरामय्या और मंत्री प्रियांक खरगे, क्या आप इसे मंजूर करते हैं?'

उन्होंने पूछा, 'क्या इन व्यक्तियों ने उच्च सुरक्षा वाले हवाईअड्डा क्षेत्र में नमाज अदा करने के लिए पूर्व में अनुमति ली थी?

उन्होंने कहा, 'ऐसा क्यों है कि जब आरएसएस संबंधित प्राधिकारियों से उचित अनुमति प्राप्त करने के बाद पथ संचलन आयोजित करता है तो सरकार उस पर आपत्ति जताती है, लेकिन प्रतिबंधित सार्वजनिक क्षेत्र में ऐसी गतिविधियों पर आंखें मूंद लेती है? क्या यह ऐसे संवेदनशील क्षेत्र में गंभीर सुरक्षा चिंता का विषय नहीं है?'

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में