वीडी सतीशन होंगे केरल के अगले मुख्यमंत्री

केरल कांग्रेस में जश्न का माहौल

वीडी सतीशन होंगे केरल के अगले मुख्यमंत्री

Photo: VDSatheeshanParavur FB Page

तिरुवनंतपुरम/दक्षिण भारत। वीडी सतीशन केरल के अगले मुख्यमंत्री होंगे। कांग्रेस आलाकमान ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है। इससे गुरुवार को केरल कांग्रेस में जश्न का माहौल छा गया।

Dakshin Bharat at Google News
जब नई दिल्ली में एआईसीसी नेताओं ने यह घोषणा की, तब सतीशन तिरुवनंतपुरम स्थित कैंटोनमेंट हाउस में थे, जो नेता प्रतिपक्ष का आधिकारिक आवास है।

घोषणा के तुरंत बाद, उत्साहित सतीशन समर्थकों ने राज्य के कई हिस्सों में पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटीं।

वीडी सतीशन एर्नाकुलम ज़िले के परावूर विधानसभा क्षेत्र का साल 2001 से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वहां इस समय खूब जश्न मनाया जा रहा है। 

मुख्यमंत्री पद के लिए सतीशन का नाम सबसे आगे माना जा रहा था। चयन प्रक्रिया के दौरान यूडीएफ के सहयोगी भी उनकी उम्मीदवारी का समर्थन कर रहे थे।

निवर्तमान विधानसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर, उन्होंने सदन के भीतर और बाहर, दोनों जगह यूडीएफ का नेतृत्व किया।

सतीशन के अलावा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला और कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल के नाम पर भी इस पद के लिए विचार किया गया था।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

कावेरी मुद्दे पर कर्नाटक और किसानों के हितों से समझौते का सवाल ही नहीं उठता है: डीके शिवकुमार कावेरी मुद्दे पर कर्नाटक और किसानों के हितों से समझौते का सवाल ही नहीं उठता है: डीके शिवकुमार
Photo: @DKShivakumar X account
ड्रग्स के खिलाफ अभियान में सरकार मजबूती से युवाओं के साथ खड़ी है: प्रधानमंत्री
कावेरी मुद्दा: सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे डीके शिवकुमार
चेन्नई: जीएसटी अधिकारियों के साथ तनातनी के बाद व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद रखे
पहले जब हवाईअड्डे बनते थे तो उनके नाम एक ही परिवार के नाम पर चढ़ जाते थे: प्रधानमंत्री
आंध्र प्रदेश: प्रधानमंत्री ने 5,000 करोड़ रुपए के भोगापुरम हवाईअड्डे का उद्घाटन किया
जंतर-मंतर पर अपनी माता के लिए गलत शब्दों के इस्तेमाल से व्यथित हुए प्रधानमंत्री