ब्रजभूषण मामला: अदालत के फैसले के खिलाफ अपील करेंगी महिला पहलवान

विनेश फोगाट ने कहा...

ब्रजभूषण मामला: अदालत के फैसले के खिलाफ अपील करेंगी महिला पहलवान

Photo: phogat.vinesh FB Page

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडलिस्ट विनेश फोगाट ने सोमवार को कहा कि जिन महिला पहलवानों ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था, वे उन्हें बरी करने के दिल्ली की एक अदालत के फैसले के खिलाफ अपील करेंगी।

Dakshin Bharat at Google News
बता दें कि दिल्ली की अदालत ने महिला पहलवानों द्वारा दर्ज कराए गए यौन उत्पीड़न के मामले में सोमवार को ब्रजभूषण और सह-आरोपी विनोद तोमर को बरी कर दिया।

विनेश फोगाट ने अपने एक्स अकाउंट पर कहा, 'हमें सड़क पर उतरने और सत्ताधारी पार्टी के एक बाहुबली नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के लिए बहुत हिम्मत जुटानी पड़ी थी। सत्ता और अपने बाहुबल के दम पर ब्रजभूषण ने कई लड़कियों को डराकर उनके नाम वापस करवाए हैं।'

उन्होंने कहा, '.. पर कई महिला पहलवान खड़ी रहीं और कोर्ट में ब्रजभूषण के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ती रहीं। हमें इस बात का बहुत दुख है कि अदालत ने ब्रजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन हिंसा के आरोपों में दोषी नहीं माना।'

विनेश फोगाट ने आरोप लगाया, 'शुरू दिन से ही सारा तंत्र, सरकार और यह सिस्टम ब्रजभूषण को बचाने के लिए लगा हुआ है। महिला पहलवानों ने अपने वकीलों को इस फैसले के खिलाफ अपील करने का निर्देश दे दिया है, और यह जल्द से जल्द की जाएगी। हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है और पहलवान अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।'

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download