देश का युवा समझदार, उसे खुश करने के लिए रील नहीं, नौकरी पैदा करनी होगी: कांग्रेस

जयराम रमेश ने उठाया बेरोजगारी का मुद्दा

देश का युवा समझदार, उसे खुश करने के लिए रील नहीं, नौकरी पैदा करनी होगी: कांग्रेस

Photo: IndianNationalCongress FB Page

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। कांग्रेस ने मंगलवार को रोजगार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि देश का युवा समझदार है। उसे खुश करने के लिए रील नहीं, नौकरी पैदा करनी होगी। पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने अपने एक्स अकाउंट पर कहा, 'हम जो बार-बार कह रहे थे, वही सच साबित हो रहा है।'

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने कहा, 'मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को गहरा नुकसान पहुंचाया है और उसका सबसे बड़ा दुष्प्रभाव युवाओं पर पड़ा है।'

जयराम रमेश ने कहा, 'पिछले एक साल में देश की शीर्ष 11 कंपनियों में से 9 में नई नौकरियों में 27 प्रतिशत की गिरावट यह बताती है कि देश गंभीर रोजगार संकट से जूझ रहा है। लेकिन अहंकारी सरकार समाधान खोजने की बजाय समस्या के अस्तित्व से ही इन्कार कर रही है।'

उन्होंने कहा, 'यह खबर सिर्फ हिमशैल का ऊपरी सिरा है। जब बड़ी कंपनियों में ये हालात हैं तो मोदी सरकार की ‘हम दो, हमारे दो’ की गलत नीतियों के कारण सबसे ज्यादा मार झेल रहे एमएसएमई सेक्टर की स्थिति का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।'

उन्होंने कहा, 'कटु सत्य यह है कि मोदी सरकार की गलत आर्थिक और रोजगार नीतियों ने पूरे देश के जॉब मार्केट को गहरे संकट में धकेल दिया है।'

जयराम रमेश ने कहा, 'देश का दुर्भाग्य है कि मोदी सरकार युवाओं के रोजगार संकट का समाधान खोजने के बजाय आज भी सिर्फ हेडलाइन मैनेजमेंट और ध्यान भटकाने की राजनीति में लगी है। देश का युवा समझदार है। उसे खुश करने के लिए रील नहीं, नौकरी पैदा करनी होगी।'

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download