बांकीपुर: रुझानों में प्रशांत किशोर सबसे आगे

विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे

बांकीपुर: रुझानों में प्रशांत किशोर सबसे आगे

Photo: jansuraajofficial Instagram account

बांकीपुर/दक्षिण भारत। बिहार के बांकीपुर से विधानसभा उपचुनाव के रुझान आने लगे हैं। यहां 'जन सुराज' के संस्थापक प्रशांत किशोर सबसे आगे चल रहे हैं। 

Dakshin Bharat at Google News
चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, अब तक प्रशांत किशोर को 5032 वोट मिल चुके हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के नीरज कुमार 3870 वोट लेकर दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। इस तरह प्रशांत किशोर ने 1162 वोटों की बढ़त बना रखी है।

राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार रेखा कुमारी को अब तक महज़ 767 वोट मिले हैं। वे तीसरे स्थान पर चल रही हैं। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के तनवीर आलम भी कोई खास कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं। उनके खाते में अब तक 233 वोट आए हैं।

बांकीपुर सीट से 25 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां से अब तक सबसे कम वोट (2) समता पार्टी के अशोक कुमार को मिले हैं। अब तक 40 लोगों ने नोटा पर भरोसा जताया है। बता दें कि ये आंकड़े लगातार बदलते जा रहे हैं। ऐसे में अंतर घट-बढ़ सकता है। कुल 31 राउंड ईवीएम मतों की गणना के बाद अंतिम नतीजे आएंगे। अब तक 3 राउंड की गणना हुई है।

दतिया में भाजपा की बढ़त

मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर हुए विधानसभा उपचुनाव के रुझानों में भाजपा ने बढ़त बना ली है। यहां भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को अब तक 8253 वोट मिल चुके हैं। दूसरे स्थान पर कांग्रेस के घनश्याम सिंह हैं। उन्हें अब तक 7378 वोट मिले हैं। यहां भाजपा उम्मीदवार 875 वोटों के अंतर से आगे हैं। दतिया के विधानसभा उपचुनाव रुझनों में 55 वोट नोटा के हिस्से में आए हैं।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download