पंजाब पुलिस ने आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया

9 लोग गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया

Photo: ISPR

चंडीगढ़/दक्षिण भारत। पंजाब पुलिस ने आईएसआई समर्थित सीमा-पार के दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है और नौ आरोपियों को पकड़ा है। इनमें चार नाबालिग भी शामिल हैं।

Dakshin Bharat at Google News
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने मंगलवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'एक बड़ी कामयाबी में, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने आईएसआई समर्थित सीमा-पार के दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने नौ आरोपियों को पकड़ा है, जिनमें चार नाबालिग शामिल हैं, और उनके पास से 3 अवैध पिस्तौल, 4 पेट्रोल बॉटल बम और 9 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।'
 
उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी विदेश में बैठे आईएसआई हैंडलर्स के कहने पर काम कर रहे थे। ये हैंडलर्स स्थानीय युवाओं को आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने, सुरक्षा ठिकानों की निगरानी करने, अवैध हथियार हासिल करने और सार्वजनिक शांति भंग करने के लिए भर्ती करने की कोशिश कर रहे थे।

पुलिस महानिदेशक ने कहा, 'अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने आईएसआई समर्थित सीमा-पार के दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है और नौ आरोपियों को पकड़ा है, जिनमें चार नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 3 अवैध पिस्तौल, 4 पेट्रोल बॉटल बम और 9 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।'

पुलिस महानिदेशक ने कहा, 'शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी विदेश में बैठे आईएसआई हैंडलर्स के कहने पर काम कर रहे थे। ये हैंडलर्स स्थानीय युवाओं को आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने, सुरक्षा ठिकानों की निगरानी करने, गैर-कानूनी हथियार हासिल करने और सार्वजनिक शांति भंग करने के लिए भर्ती करने की कोशिश कर रहे थे।'
 
उन्होंने कहा, 'जांच में रेलवे ट्रैक के पास सर्विलांस कैमरे लगाए जाने का भी पता चला है, जिनका फुटेज कथित तौर पर विदेशी हैंडलर्स के साथ शेयर किया गया था।'

पुलिस महानिदेशक ने कहा, 'अमृतसर के मोहकमपुरा, एयरपोर्ट और सी-डिविजन पुलिस स्टेशनों में एफआईआर दर्ज की गई हैं। आईएसआई-समर्थित नेटवर्क के बाकी सदस्यों की पहचान करने, इसके आगे और पीछे के कनेक्शन का पता लगाने, पैसों के लेन-देन की जांच करने और दूसरी आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है।'

उन्होंने कहा, 'पंजाब पुलिस आतंकवादी नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब की शांति और सुरक्षा की रक्षा करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।'

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download