उदयनिधि स्टालिन ने टीवीके सरकार के बजट को 'बड़ा ज़ीरो' बताया

कहा- यह बजट पूरी तरह निराशाजनक

उदयनिधि स्टालिन ने टीवीके सरकार के बजट को 'बड़ा ज़ीरो' बताया

Photo: @Udhaystalin X account

चेन्नई/दक्षिण भारत। विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने बुधवार को टीवीके सरकार के बजट को 'बड़ा ज़ीरो' बताया और शिक्षा के लिए बजट आवंटन में कथित कटौती की कड़ी आलोचना की।

Dakshin Bharat at Google News
टीवीके सरकार के पहले बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, '... द्रमुक सरकार के समय शिक्षा विभाग के लिए हर साल दिए जाने वाले बजट को देखिए ... हमारे नेता (एमके स्टालिन) ने पिछले बजट में शिक्षा के लिए 48,500 करोड़ रुपए आवंटित किए थे। अब इसे कम करके, इस बार उन्होंने सिर्फ़ 44,500 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं।'

उदयनिधि स्टालिन ने बजट में कटौती को राज्य के लिए एक कदम पीछे हटने जैसा बताया। उन्होंने इसकी तुलना द्रमुक सरकार की वित्तीय योजना से की, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और औद्योगिक विकास पर व्यापक ध्यान दिया गया था। 

उदयनिधि ने अपने एक्स अकाउंट पर कहा, 'जनता के लिए योजनाओं और किए गए वादों को पूरा करने की समयसीमा जैसे महत्त्वपूर्ण पहलुओं का कोई उल्लेख किए बिना सोफा मॉडल सरकार ने संशोधित बजट पेश किया है।'

उन्होंने कहा, 'परिवर्तन, परिवर्तन का नारा देकर सत्ता में आने वाले लोग अब द्रमुक के नेता एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली द्रविड़ मॉडल सरकार की योजनाओं का केवल नाम बदलने को ही अपना पूर्णकालिक काम बना चुके हैं। यह बजट भी उसी का एक और प्रमाण है।'

उन्होंने कहा, 'जैसे 100 दिनों का शासन पूरी तरह जीरो साबित हुआ है, उसी तरह यह संशोधित बजट भी पूरी तरह निराशाजनक और जीरो साबित हुआ है।'

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download