ई20 मुद्दे पर प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च करने से पुलिस ने केजरीवाल को रोका

2.30 लाख से ज़्यादा अर्जियां सौंपने के लिए करीब 100 लोगों के साथ जा रहे थे

ई20 मुद्दे पर प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च करने से पुलिस ने केजरीवाल को रोका

Photo: aamaadmiparty Instagram

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी के अन्य नेताओं को प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च करने से रोक दिया। वे ई20 पेट्रोल के खिलाफ़ 2.30 लाख से ज़्यादा अर्जियां सौंपने के लिए करीब 100 लोगों के साथ जा रहे थे। इसके बाद उन्होंने फिरोज शाह रोड पर विरोध प्रदर्शन किया।

Dakshin Bharat at Google News
केजरीवाल, दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, 'आप' नेता जैस्मीन शाह और पार्टी के अन्य नेताओं के साथ, पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद सड़क पर बैठ गए।
 
आप ने देशभर के लोगों से इकट्ठी की गई अर्जियां सौंपने के लिए लगभग 100 लोगों के साथ मार्च शुरू किया था। ये अर्जियां सरकार की ई20 पेट्रोल को बढ़ावा देने वाली नीति के खिलाफ थीं, जिसमें आरोप लगाया गया था कि इथेनॉल-मिश्रित ईंधन का वाहनों पर बुरा असर पड़ रहा है।

केजरीवाल को नहीं मिली थी इजाज़त

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया था कि ई20 ईंधन के खिलाफ़ अर्जियां सौंपने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास तक आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के प्रस्तावित मार्च की इजाज़त नहीं दी जाएगी।

पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि मार्च के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई है और किसी भी अनधिकृत जुलूस को रोकने के लिए सुरक्षा के इंतज़ाम किए जा रहे हैं।
 
शनिवार को, केजरीवाल ने यहां 'ई20 के ख़िलाफ़ नेशनल टाउन हॉल' में घोषणा की कि वे 4 अगस्त को दोपहर 12 बजे 100 वॉलंटियर्स के साथ प्रधानमंत्री आवास तक मार्च करेंगे और एक ऑनलाइन अभियान के ज़रिए इकट्ठी की गई 2 लाख हस्ताक्षरों वाली अर्जियां सौंपेंगे, जो इथेनॉल-मिश्रित ईंधन के ख़िलाफ़ हैं।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download