प्रशांत किशोर ने जीता बांकीपुर उपचुनाव
भाजपा के नीरज कुमार दूसरे स्थान पर रहे
By News Desk
On
Photo: jansuraajofficial Instagram
पटना/दक्षिण भारत। बिहार में बांकीपुर विधानसभा सीट का उपचुनाव जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने जीत लिया है। उन्हें 64151 वोट मिले हैं। उन्होंने 19324 के अंतर से यह मुकाबला जीता है। भाजपा के नीरज कुमार दूसरे स्थान पर रहे हैं। उन्हें 44827 वोट मिले हैं।
राजद की रेखा कुमारी महज 14273 वोट हासिल कर पाईं। वे तीसरे स्थान पर रही हैं। बाकी सभी उम्मीदवारों का प्रदर्शन बहुत कमजोर रहा है। 646 वोट नोटा को मिले हैं। प्रशांत किशोर को 64117 ईवीएम वोट और 34 पोस्टल वोट मिले हैं। इस तरह वे 49.23 प्रतिशत वोट लेने में कामयाब रहे हैं।दूसरी ओर, भाजपा के नीरज कुमार को 44794 ईवीएम वोट और 33 पोस्टल वोट मिले हैं। उनके हिस्से में 34.4 प्रतिशत वोट आए हैं। इस सीट पर कुल वोटों की संख्या 130313 रही है। जन सुराज की जीत ने पार्टी को नई ऊर्जा दे दी है। पिछले विधानसभा चुनाव में जन सुराज की करारी हार हुई थी।
Tags: bjp rjd democracy nda election results indian politics prashant kishor bihar politics bihar news political news india news opposition politics breaking news patna news jan suraaj rashtriya janata dal jan suraaj party bihar election voting results assembly bypoll electoral politics vote count neeraj kumar rekha kumari bankipur by election bankipur assembly bypoll results election winner evm votes postal ballot


