सिंगर बादशाह और ईशा रिखी के रिश्ते में आई दरार!

साल 2026 में ही बादशाह से शादी की थी

सिंगर बादशाह और ईशा रिखी के रिश्ते में आई दरार!

Photo: isharikhi Instagram

मुंबई/दक्षिण भारत। सिंगर बादशाह और उनकी पत्नी ईशा रिखी के अलग होने को लेकर कयासों का बाजार गर्म हो गया है। दरअसल ईशा ने एक रहस्यमयी पोस्ट की थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस चर्चा ने जोर पकड़ा कि ये दोनों अलग होने जा रहे हैं।

Dakshin Bharat at Google News
ईशा रिखी ने कहा, 'कुछ लड़ाइयां ऐसी होती हैं जो अपने पीछे दिखाई देने वाले कोई निशान नहीं छोड़ती हैं। मैं लंबे अरसे तक खामोश रही, क्योंकि मुझे डर था। मुझे अपने पति के रसूख, ताकत और संसाधनों का बहुत ज़्यादा दबाव महसूस हुआ था।'

उन्होंने कहा, '..और मैंने खुद को यकीन दिला दिया था कि चुप रहना ही सबसे सुरक्षित काम है। खामोशी कभी भी सहमति नहीं थी। यह तो बस सर्वाइवल था। आज, मैं डर के बजाय हिम्मत को चुन रही हूं।'

उन्होंने कहा, 'हो सकता है कि पूरी कहानी बताने के लिए तैयार न होऊं लेकिन अब यह दिखावा बंद करने के लिए तैयार हूं कि सबकुछ ठीक था।'

बता दें कि ईशा रिखी अभिनेत्री और मॉडल हैं। उन्होंने सिप्पी गिल के साथ पंजाबी फ़िल्म 'जट्ट बॉयज़ पुत्त जट्टन दे' (2013) से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने पंजाबी अभिनेता अमरिंदर गिल के साथ फ़िल्म 'हैप्पी गो लकी' (2014) में भी काम किया था।

उन्होंने साल 2026 में ही सिंगर बादशाह से शादी की थी। उनकी मां ने शादी की तस्वीरें शेयर की थीं। बाद में, जब लोगों ने पूछा तो रिखी ने पुष्टि की कि बादशाह के साथ उनकी शादी हो गई है। अब उनकी सोशल मीडिया पोस्ट से लोग हैरान हैं कि इतनी जल्दी रिश्ते में दरार आ गई।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download