बेंगलूरु: इसरो मुख्यालय को फिर से बम की धमकी वाला ईमेल मिला

पिछले हफ्ते भी मिला था ऐसा ही ईमेल

बेंगलूरु: इसरो मुख्यालय को फिर से बम की धमकी वाला ईमेल मिला

Photo: ISRO FB Page

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। यहां इसरो मुख्यालय को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी वाला एक ईमेल मिला। कुछ दिन पहले भी ऐसी ही एक झूठी धमकी मिली थी, जिसके बाद अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
हालांकि, तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध चीज़ नहीं मिली, जिससे पुष्टि हुई कि संदेश झूठा था।
 
उन्होंने बताया कि धमकी मिलने के बाद पुलिसकर्मी, डॉग स्क्वॉड और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीडीएस) के साथ न्यू बीईएल रोड स्थित परिसर में पहुंचे।

पुलिस के अनुसार, इसरो के आधिकारिक ईमेल पतों पर एक ईमेल आईडी से धमकी भेजी गई, जिसमें दावा किया गया कि मुख्यालय में बम धमाका किया जाएगा।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया गया और इमारत की गहन तलाशी ली गई।

पुलिस ने बताया कि संजय नगर पुलिस ईमेल के स्रोत की जांच कर रही है और यह भी पता लगा रही है कि क्या इसका 2 जुलाई को भेजे गए पिछले फर्जी ईमेल से कोई संबंध है।
 
पिछले हफ़्ते इसरो मुख्यालय को बम से उड़ाने की झूठी धमकी वाला ईमेल भेजने के आरोप में उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद से एक व्यक्ति को पकड़ा गया। जांच में पता चला कि उसे मानसिक बीमारी की समस्या रही है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download