गुजरात एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद के 8 'सदस्यों' को गिरफ़्तार किया

गुजरात में हुई बड़ी कार्रवाई

गुजरात एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद के 8 'सदस्यों' को गिरफ़्तार किया

Photo: @GujaratPolice X account

अहमदाबाद/दक्षिण भारत। पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आठ कथित सदस्यों को गुजरात के एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) ने गिरफ्तार किया है। इनमें से दो की उम्र 18 और 19 साल है। इन पर राज्य में एक सक्रिय नेटवर्क बनाने की कोशिश करने का आरोप है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने बताया कि गुजरात एटीएस ने राज्य के विभिन्न ज़िलों और पड़ोसी मध्य प्रदेश से इन लोगों को गिरफ़्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी गुजरात में एक सक्रिय आतंकी नेटवर्क बनाने की कोशिश कर रहे थे। उनमें से सात को गुजरात से और एक को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।

एटीएस के एक अधिकारी ने बताया, 'गुरुवार को गुजरात और मध्य प्रदेश के अलग-अलग ज़िलों से आठ आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया। वे प्रतिबंधित आतंकी संगठन 'जैश-ए-मोहम्मद' के सदस्य हैं और गुजरात में एक सक्रिय आतंकी नेटवर्क बनाने के लिए संगठन की ओर से सक्रिय रूप से काम कर रहे थे।'

उन्होंने कहा कि आठ आरोपियों के खिलाफ़ गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए), 1967 और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download