भारतीय संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने में स्वामी विवेकानंद का योगदान अतुलनीय है: प्रधानमंत्री

आज है स्वामीजी की पुण्य तिथि

भारतीय संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने में स्वामी विवेकानंद का योगदान अतुलनीय है: प्रधानमंत्री

Photo: @BJP4India X account

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और राष्ट्रीय चेतना को वैश्विक पहचान दिलाने में उनका योगदान अतुलनीय है।

Dakshin Bharat at Google News
स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी, 1863 को हुआ था। उनकी महासमाधि 4 जुलाई, 1902 को हुई थी।

प्रधानमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर कहा, 'स्वामी विवेकानंदजी के निर्वाण दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और राष्ट्र-चेतना को वैश्विक पहचान दिलाने में उनका योगदान अतुलनीय है।'

प्रधानमंत्री ने कहा, 'उनकी बौद्धिकता और प्रेरणादायी विचार आज भी करोड़ों युवाओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं। उनके आध्यात्मिक संदेश विकसित भारत के निर्माण का संकल्प साकार करने में देश को नई ऊर्जा एवं दिशा प्रदान करते रहेंगे।'

स्वामी विवेकानंद, जिनका जन्म नरेंद्रनाथ दत्त के रूप में हुआ था, रामकृष्ण मिशन के संस्थापक थे।

सन् 1893 में शिकागो में 'विश्व धर्म संसद' में दिए गए अपने ऐतिहासिक भाषण से, उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली, जिसमें उन्होंने समाज सेवा और मानवतावाद के आदर्शों को सर्वोच्च गुण बताया था।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

अर्जन सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट के 7वें संस्करण में खिलाड़ियों ने दिखाया जोश अर्जन सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट के 7वें संस्करण में खिलाड़ियों ने दिखाया जोश
एयर फ़ोर्स ने इसे 2-1 गोल से जीता
स्टॉक ट्रेडिंग के नाम पर बैंक अधिकारी को ही लगा दिया 46.41 लाख रुपए का चूना
भारतीय संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने में स्वामी विवेकानंद का योगदान अतुलनीय है: प्रधानमंत्री
पाकिस्तान में सिक्ख धरोहरों का अपमान
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के दोषियों को सज़ा मिलनी चाहिए: आरएसएस
गुजरात एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद के 8 'सदस्यों' को गिरफ़्तार किया
खामेनेई के अंतिम संस्कार की तैयारी जारी, जनरल वाहिदी लंबे समय बाद सामने आए