कर्नाटक: राजग नेताओं ने एसआईआर में 'बड़े पैमाने पर गड़बड़ी' का आरोप लगाया

जांच और दोबारा सत्यापन की मांग की

कर्नाटक: राजग नेताओं ने एसआईआर में 'बड़े पैमाने पर गड़बड़ी' का आरोप लगाया

Photo: @BJP4India X account

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। राजग नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को कर्नाटक के मुख्य चुनाव अधिकारी वी. अंबुकुमार को एक औपचारिक शिकायत सौंपी। उन्होंने राज्य में चल रही मतदाता सूची की एसआईआर प्रक्रिया में 'भारी गड़बड़ी' का आरोप लगाया और सभी एन्यूमरेशन फ़ॉर्म की तुरंत जांच और घर-घर जाकर अनिवार्य रूप से दोबारा सत्यापन की मांग की।

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने इन 'अनियमितताओं8 के लिए ज़िम्मेदार पाए गए सभी अधिकारियों और राजनीतिक पदाधिकारियों के ख़िलाफ़ सख़्त कानूनी कार्रवाई की भी मांग की।
 
केंद्रीय मंत्री एवं जद (एस) नेता एचडी कुमारस्वामी, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और शोभा करंदलाजे, कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक, चलावदी नारायणस्वामी और दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने सीईओ अंबुकुमार से मुलाकात की और शिकायत सौंपी।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download