प. बंगाल: तृणकां को एक और झटका, पूर्व मंत्री ने दिया पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा

प. बंगाल: तृणकां को एक और झटका, पूर्व मंत्री ने दिया पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा

Photo: AITCofficial FB Page

कोलकाता/दक्षिण भारत। पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री ज्योति प्रिय मल्लिक ने शुक्रवार को घोषणा की कि खराब स्वास्थ्य के कारण उन्होंने तृणकां के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।

Dakshin Bharat at Google News
तृणकां प्रमुख ममता बनर्जी के लंबे समय से सहयोगी रहे मल्लिक ने कहा कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व को अपना फ़ैसला पहले ही बता दिया था।

उन्होंने कहा, 'अपनी बेहद खराब सेहत के कारण मैंने तृणकां के सभी पदों से इस्तीफ़ा दे दिया है।'

यह घटनाक्रम तृणमूल द्वारा अपने संगठन में एक बड़ा फेरबदल करने और अपनी पुन: गठित कार्यसमिति में मलिक को शामिल करने के कुछ दिन बाद आया है।

मलिक ने साल 2011 से 2021 तक राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री के रूप में कार्य किया था।

उनके राजनीतिक करियर को तब बड़ा झटका लगा था, जब अक्टूबर 2023 में कथित राशन वितरण घोटाले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें गिरफ्तार किया था।

अपनी गिरफ्तारी के बाद, मलिक ने बार-बार स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का हवाला दिया था और हिरासत में रहते हुए उनकी कई बार चिकित्सीय जांच भी की गई थी।

उनकी इस्तीफे की घोषणा तृणमूल के भीतर जारी मतभेदों के बीच सामने आई है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download