मोदी बहुत सख्त मिज़ाज के व्यक्ति और महान नेता हैं: डोनाल्ड ट्रंप

कहा- 'मोदी बिल्कुल अलग तरह के इन्सान हैं'

मोदी बहुत सख्त मिज़ाज के व्यक्ति और महान नेता हैं: डोनाल्ड ट्रंप

Photo: @BJP4India X account

वॉशिंगटन/दक्षिण भारत। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ़ की और उन्हें एक 'महान नेता' और 'मजबूत व्यक्ति' बताया, जो 12 साल से ज़्यादा समय से सत्ता में हैं।

Dakshin Bharat at Google News
एक इंटरव्यू में, ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और मोदी का ज़िक्र करते हुए उन्हें दो सबसे बड़े नेता बताया, जिन्हें वे ताकत, प्रभाव और उस पर अमल करने की क्षमता के मामले में सबसे ज़्यादा पसंद करते हैं।

ट्रंप ने कहा, 'मुझे लगता है कि मोदी बहुत अच्छे हैं। हां, उनके कार्यकाल में बहुत अच्छे आंकड़े सामने आए हैं। वे युद्ध से दूर रहते हैं, जो कि समझदारी भरी बात है। वे 1.5 अरब लोगों का नेतृत्व करते हैं। असल में वे सबसे बड़े हैं। भारत असल में सबसे बड़ा है। और मोदी एक बेहतरीन नेता हैं।'

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका, भारत के साथ बहुत व्यापार करता है, जो पहले 'हमें ठगता' था।

ट्रंप ने कहा, 'हम उनके साथ बहुत व्यापार करते हैं, लेकिन अब हम निष्पक्ष व्यापार करते हैं। पहले वे हमें बुरी तरह ठगते थे। मैं इसके लिए उन्हें दोष नहीं देता। आप जानते हैं, हमारे पास बेवकूफ राजनेता थे जिन्होंने ऐसा होने दिया। लेकिन अब हम बहुत व्यापार करते हैं।'

ट्रंप ने कहा, 'वे इससे उतने खुश नहीं हैं क्योंकि वे पहले कहीं बेहतर प्रदर्शन करते थे। इसलिए मोदी बहुत बढ़िया हैं।'

अमेरिकी राष्ट्रपति ने शी की तारीफ़ करते हुए उन्हें बड़े कद और आत्मविश्वास वाले नेता के तौर पर सराहा।

ट्रंप ने कहा, 'अगर आप उनमें से किसी एक पर भी फ़िल्म बनाना चाहते, तो आपको हॉलीवुड में वैसा आदमी नहीं मिल पाता।'

ट्रंप ने कहा, 'मोदी बिल्कुल अलग तरह के इन्सान हैं। उनका बहुत सम्मान किया जाता है। मैं जानता हूं कि असल में मोदी बहुत सख्त मिज़ाज के व्यक्ति हैं। मैं आपको बताऊं, मैं उन्हें और बेहतर ढंग से जान पाया।'

ट्रंप और मोदी ने बुधवार को फ्रांस में जी7 सम्मेलन के दौरान मुलाकात की थी। इस मुलाकात का मकसद दोनों देशों के बीच पिछले कुछ समय से तनावपूर्ण रहे रिश्तों को सुधारना था।

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने कई सालों से भारत पर नज़र रखी है और देखा है कि वहां अक्सर नेता बदलते रहते हैं।

ट्रंप ने कहा, 'कोई छह महीने के लिए आता था, तो कोई एक साल के लिए। और फिर अचानक प्रधानमंत्री मोदी आए; वे 12 साल से ज़्यादा समय से वहां हैं, बहुत मज़बूती से। और वे यह सब बहुत शांति के साथ करते हैं, फिर भी वे शांत स्वभाव के व्यक्ति नहीं हैं। वे बहुत सख़्त इंसान हैं।'

इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ का नाम उन नेताओं में गिनाया जिन्हें वे पसंद करते हैं। 

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download