जल्लीकट्टू प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेगी सरकार

जल्लीकट्टू प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेगी सरकार

जल्लीकट्टू प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेगी सरकार

फोटो स्रोत: PixaBay

चेन्नई/दक्षिण भारत। सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक ने फैसला किया है कि जल्लीकट्टू आंदोलन के दौरान जिन प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामले दर्ज हुए थे, उन्हें वापस लिया जाएगा। यह घोषणा शुक्रवार को मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने की, जिनके मुताबिक राज्य सरकार 2017 में राज्य के विभिन्न हिस्सों में हुए जल्लीकट्टू आंदोलन के दौरान दर्ज मामलों को वापस ले लेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मामले, अवांछनीय घटनाओं जैसे कि पुलिसकर्मियों पर हमले और आगजनी के मामलों को छोड़कर वापस ले लिए जाएंगे। इस संबंध में कानूनी विशेषज्ञों से परामर्श किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता ने अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिए प्रदर्शन किया था। वे प्रदर्शन जल्लीकट्टू के लिए तमिल लोगों के अधिकारों को स्थापित करने के लिए किए गए थे। इस संबंध में कई मामले दर्ज किए गए, जिनमें से कुछ कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक थे क्योंकि आंदोलन के दौरान कुछ अवांछित घटनाएं हुई थीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तथ्य को देखते हुए कि जल्लीकट्टू को बहाल करने के लिए आंदोलन करने वाले कई आम लोग भी उन पर दर्ज मामलों के कारण प्रभावित हुए हैं, ऐसे मामलों को वापस लेने का निर्णय लिया गया है। जनता ने केवल अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए विरोध किया था। बता दें कि 2017 में जल्लीकट्टू के समर्थन में प्रदर्शन हुए थे जिन्होंने देशभर के मीडिया का ध्यान आकर्षित किया था।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

उप्र: रैली को बिना संबोधित किए ही लौटे राहुल और अखिलेश, यह थी वजह उप्र: रैली को बिना संबोधित किए ही लौटे राहुल और अखिलेश, यह थी वजह
Photo: IndianNationalCongress FB page
कांग्रेस-तृणकां एक ही सिक्के के दो पहलू, बंगाल में एक-दूसरे को गाली, दिल्ली में दोस्ती: मोदी
कांग्रेस-सपा ने अनुच्छेद-370 को 70 साल तक संभाल कर रखा, जिससे आतंकवाद बढ़ा: शाह
मोदी और भाजपा ने 'आप' को कुचलने के लिए ‘ऑपरेशन झाड़ू’ शुरू किया है: केजरीवाल
सामान्य मानव को गरीब रखकर कांग्रेस-जेएमएम ने अपने घरों में काली कमाई का अंबार लगा रखा है: मोदी
मालीवाल ने बोला हमला- '12 साल बाद ऐसे आरोपी को बचाने के लिए सड़क पर निकले हैं, जिसने ...'
दिल्ली: 'आप' के विरोध प्रदर्शन को लेकर भाजपा मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ाई गई