भाजपा को 400 से ज्यादा सीटें मिलने पर पीओके का भारत में विलय किया जाएगा: हिमंत

उन्होंने झारखंड के रामगढ़ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा ...

भाजपा को 400 से ज्यादा सीटें मिलने पर पीओके का भारत में विलय किया जाएगा: हिमंत

Photo: himantabiswasarma FB page

रामगढ़/दक्षिण भारत। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को दावा किया कि अगर लोकसभा चुनाव में भाजपा को 400 से ज्यादा सीटें मिलती हैं तो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) का भारत में विलय कर दिया जाएगा।

Dakshin Bharat at Google News
झारखंड के रामगढ़ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के लिए भाजपा को 400 से ज्यादा सीटें हासिल करने की जरूरत है।
   
उन्होंने कहा कि अगर लोकसभा चुनाव में भाजपा को 400 से ज्यादा सीटें मिलती हैं तो पीओके का भारत में विलय हो जाएगा।

सरमा ने कहा कि भाजपा को 'श्रीकृष्ण जन्मभूमि' मंदिर और 'ज्ञानवापी मंदिर' बनाने और समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू करने के लिए 400 से अधिक सीटों की जरूरत है, ठीक उसी तरह जब उसने साल 2019 में 300 सीटों का आंकड़ा पार किया, तो अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किया। 

सरमा ने कहा कि इसने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त करना और सीएए लागू करना भी सुनिश्चित किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि बांग्लादेश से आए घुसपैठिए असम की तरह झारखंड की जनसांख्यिकी बदल रहे हैं, जबकि झामुमो और कांग्रेस उनके तुष्टीकरण में लगे हैं।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'