सलमान धमकी मामला: मुंबई पुलिस ने मूसेवाला हत्याकांड में गिरफ्तार इस शख्स से की पूछताछ

सलमान धमकी मामला: मुंबई पुलिस ने मूसेवाला हत्याकांड में गिरफ्तार इस शख्स से की पूछताछ

महाराष्ट्र पुलिस ने कहा था कि कांबले, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है


मुंबई/दक्षिण भारत। अभिनेता सलमान खान और उनके पिता को धमकी भरे पत्र मिलने की जांच कर रही मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की एक टीम ने इस सिलसिले में बृहस्पतिवार को पुणे में सिद्धेश हिरामन कांबले उर्फ महाकाल से पूछताछ की। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सिद्धेश कांबले को लोकप्रिय पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस कांबले से यह भी पूछताछ करेगी कि रविवार को मुंबई के बांद्रा इलाके में एक बेंच पर धमकी भरा पत्र किसने रखा था।

महाराष्ट्र पुलिस ने कहा था कि कांबले, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है। कांबले को बुधवार को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

मुंबई के पुलिस उपायुक्त (अपराध) संग्रामसिंह निशानदार के नेतृत्व में एक टीम बृहस्पतिवार सुबह पुणे पुलिस की अपराध शाखा के कार्यालय पहुंची और कांबले से पूछताछ शुरू की।

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या लेखक सलीम खान और उनके बेटे सलमान खान को धमकी देने वाला पत्र बिश्नोई गिरोह के सदस्यों द्वारा मुंबई में एक बेंच पर रखा गया था।

सलमान खान के पिता और प्रसिद्ध पटकथा लेखक सलीम खान रविवार को सुबह की सैर के बाद बांद्रा बैंडस्टैंड में एक बेंच पर बैठे थे, तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने एक पत्र उनके पास रखा जिसमें उन्हें और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई थी।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

कांग्रेस-तृणकां एक ही सिक्के के दो पहलू, बंगाल में एक-दूसरे को गाली, दिल्ली में दोस्ती: मोदी कांग्रेस-तृणकां एक ही सिक्के के दो पहलू, बंगाल में एक-दूसरे को गाली, दिल्ली में दोस्ती: मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि तृणकां लोकतंत्र की लड़ाई हार गई है
कांग्रेस-सपा ने अनुच्छेद-370 को 70 साल तक संभाल कर रखा, जिससे आतंकवाद बढ़ा: शाह
मोदी और भाजपा ने 'आप' को कुचलने के लिए ‘ऑपरेशन झाड़ू’ शुरू किया है: केजरीवाल
सामान्य मानव को गरीब रखकर कांग्रेस-जेएमएम ने अपने घरों में काली कमाई का अंबार लगा रखा है: मोदी
मालीवाल ने बोला हमला- '12 साल बाद ऐसे आरोपी को बचाने के लिए सड़क पर निकले हैं, जिसने ...'
दिल्ली: 'आप' के विरोध प्रदर्शन को लेकर भाजपा मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ाई गई
जद (एस) सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ