अमेरिका: वेतन न मिलने से परेशान थे सुरक्षा वि​भाग के कर्मचारी, सिख समाज बना मददगार

अमेरिका: वेतन न मिलने से परेशान थे सुरक्षा वि​भाग के कर्मचारी, सिख समाज बना मददगार

sikhs serving humanity

वॉशिंगटन/दक्षिण भारत डेस्क। अमेरिका में सरकारी कामबंदी के कारण काफी मुश्किलों का सामना कर रहे लोगों के लिए सिख समुदाय मददगार बनकर आया है। यहां के इंडियाना प्रांत में सिख समाज के लोगों ने परिवहन और सुरक्षा विभाग के कर्मचारियों को भोजन उपलब्ध कराया। साथ ही यह भरोसा भी दिलाया कि सिख समाज आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार है। इसके बाद स्थानीय अधिकारियों ने सिख समाज का आभार जताया। वहीं सोशल मीडिया पर सिख भाइयों की खूब तारीफ की जा रही है।

अमेरिका में मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के मुद्दे को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विपक्ष के बीच गतिरोध बढ़ने से इन कर्मचारियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन्हें अब तक वेतन नहीं मिला है। इसके बावजूद ये कर्मचारी काम में जुटे हैं। ये देश की आंतरिक सुरक्षा को सुनिश्चित करते हैं। अमेरिका पर 9/11 हमले के बाद टीएसए नामक यह एजेंसी अस्तित्व में आई थी। सियासी गतिरोध ऐसे लाखों कर्मचारियों के लिए मुसीबत बना हुआ है और ये लोग तंगहाली का सामना कर रहे हैं।

इन कर्मचारियों को मुश्किल हालात में देख स्थानीय सिख समुदाय इनकी मदद के लिए उतरा। इस मदद के बाद टीएसए के स्थानीय निदेशक ने सिख समाज को धन्यवाद कहा है। वहीं सिख समाज से गुरिंदर सिंह ने बताया कि करीब 250 कर्मचारियों को खाद्य सामग्री क्रय करने के लिए कार्ड बांटे गए हैं। उन्हें तोहफे भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि हमें ऐसे लोगों की जगह खुद को रखकर इनके कष्टों को समझना चाहिए।

गुरिंदर सिंह ने कहा कि हमें निस्वार्थ भाव से हमारे जरूरतमंद पड़ोसियों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने सिख समाज को सौभाग्यशाली बताया जो मानवता की सेवा के लिए कई बार मिसाल पेश कर चुका है। दूसरी ओर, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कहा है कि मानवता की सेवा ही सिख गुरुओं का पैगाम है। सिख समाज परोपकार से जुड़े कार्य करता रहा है। सीरिया के आतंक प्रभावित जिन इलाकों में जाने से स्थानीय नेता खौफ खाते हैं, वहां भी सिख समाज आम लोगों की मदद के लिए कैंप लगा चुका है।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

इंडि गठबंधन पर मोदी का प्रहार- ये 'एक साल, एक पीएम' का फॉर्मूला निकालने में लगे हैं इंडि गठबंधन पर मोदी का प्रहार- ये 'एक साल, एक पीएम' का फॉर्मूला निकालने में लगे हैं
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और इंडि अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ
कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाने वाले उज्ज्वल निकम को भाजपा ने इस सीट से बनाया उम्मीदवार
हम सत्य की लड़ाई लड़ रहे हैं, ताकि लोकतंत्र कमजोर न हो: प्रियंका वाड्रा
यह चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है: खरगे
देश पर हुए आक्रमणों का मुंहतोड़ जवाब देने और जीतने में सिक्खों का बहुत बड़ा योगदान: नड्डा
इमरान का पैग़ाम: नौ साल और जेल में रहने को तैयार, लेकिन ...
'तारक मेहता ...' के सोढ़ी की 'गुमशुदगी' के मामले में यह बड़ी जानकारी आई सामने