ओडिशा में बोले शाह- नवीन बाबू का मानना है कि यहां आयुष्मान योजना लागू हुई तो मोदी लोकप्रिय हो जाएंगे

केंद्रीय गृह मंत्री ने ओडिशा के सोनपुर में भाजपा की चुनावी जनसभा को संबोधित किया

ओडिशा में बोले शाह- नवीन बाबू का मानना है कि यहां आयुष्मान योजना लागू हुई तो मोदी लोकप्रिय हो जाएंगे

शाह ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा खनिज संपदा ओडिशा में है और सबसे ज्यादा गरीबी भी यहीं है

सोनपुर/दक्षिण भारत। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को ओडिशा के सोनपुर में भाजपा की चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देशभर में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। मैं पूर्व-पश्चिम, उत्तर-दक्षिण देश के हर जगह जाकर आज ओडिशा आया हूं। मैं जहां-जहां गया, पूरे देश में मोदी-मोदी के नारे लग रहे हैं। आज ओडिशा में भी पूरा माहौल मोदीमय है।

Dakshin Bharat at Google News
शाह ने कहा कि देश के लोग मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट करने जा रहे हैं। ओडिशा की जनता भी 20 से ज्यादा सीटें भाजपा को देकर लोकसभा में भेजकर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने जा रही है।

शाह ने कहा कि इसके साथ ओडिशा की जनता एक और वोट भी करने जा रही है। पहली बार ओडिशा की भाषा, संस्कृति, धर्म और साहित्य के लिए ओडिशा में भी पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाने के लिए आपको वोट करना है।

शाह ने कहा कि जो अपने प्रदेश की भाषा, साहित्य और संस्कृति का गौरव नहीं कर सकता, वह प्रदेश को आगे नहीं बढ़ा सकता। मैं स्पष्ट कहता हूं कि यहां जो सरकार चली है, उसने न केवल ओडिशा को विकास से दूर रखा है, न केवल अफसरों के माध्यम से भ्रष्टाचार किया, बल्कि उड़िया भाषा और साहित्य को भी गौरव से दूर रखने का काम किया है।

शाह ने कहा कि ओडिशा में विकास की ढेर सारी संभावनाएं हैं। देश में सबसे ज्यादा खनिज संपदा यहां ओडिशा में है और सबसे ज्यादा गरीबी भी यहीं है। यहां की सरकार इस खनिज संपदा को लूटा रही है। आप भाजपा की सरकार बना दीजिए। खनिज संपदा का उपयोग करके आदिवासी भाइयों-बहनों को आगे बढ़ाने का काम भाजपा की सरकार करेगी।

शाह ने कहा कि देशभर में लगभग 60 करोड़ गरीबों को मोदी के कारण 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलता है। हालांकि, ओडिशा के लोग इस कल्याणकारी योजना से वंचित हैं। नवीन बाबू का मानना है कि आयुष्मान योजना लागू होने पर मोदी ओडिशा में लोकप्रिय हो जाएंगे। भाजपा को चुनना सुनिश्चित करें और गरीबों को हम 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज सुनिश्चित करेंगे।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

गांदरबल हमला: व्यापक तलाशी अभियान का आगाज, सबूत ढूंढ़ने में जुटे एनआईए के अधिकारी गांदरबल हमला: व्यापक तलाशी अभियान का आगाज, सबूत ढूंढ़ने में जुटे एनआईए के अधिकारी
Photo: NIA
हिज़्बुल्लाह ने इज़राइल के हर्मीस-900 ड्रोन को मार गिराने का दावा किया
ये पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोले- 'यूक्रेन युद्ध में मध्यस्थ बनने के लिए भारत के पास है विश्वसनीयता'
जब तक आतंकी हमले बंद न करे पाक, न हो उसके साथ कोई बातचीत: फारूक अब्दुल्ला
उच्चतम न्यायालय ने कर्नाटक को कक्षा 8 से 10 की अर्धवार्षिक परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने से रोका
निर्दोष नागरिकों की हत्या करना और हिंसा फैलाना अपराध हैं: प्रियंका वाड्रा
डिजिटल मंच और राष्ट्रीय सुरक्षा