पित्रोदा के बयान पर मचा घमासान, मोदी बोले- कांग्रेस नहीं चाहती कि भार​तीय अपनी संपत्ति बच्चों को दें

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के सरगुजा में भाजपा की विजय संकल्प शंखनाद महारैली को संबोधित किया

पित्रोदा के बयान पर मचा घमासान, मोदी बोले- कांग्रेस नहीं चाहती कि भार​तीय अपनी संपत्ति बच्चों को दें

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब कांग्रेस का घोषणापत्र आया, उसी दिन मैंने कह दिया था कि इस पर मुस्लिम लीग की छाप है

सरगुजा/दक्षिण भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को छत्तीसगढ़ के सरगुजा में भाजपा की विजय संकल्प शंखनाद महारैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर खूब शब्दबाण छोड़े। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जब मुझे प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया था, तब अंबिकापुर में ही आपने लाल किला बनाया था। कांग्रेस की टोली ने उस समय मुझ पर हमला बोल दिया था, बात का बवंडर बना दिया था, लेकिन मोदी लाल किले पर पहुंचा और राष्ट्र के नाम संदेश दिया। आज अंबिकापुर क्षेत्र फिर वही आशीर्वाद दे रहा है।

Dakshin Bharat at Google News
प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ महीने पहले मैंने आपसे छत्तीसगढ़ से कांग्रेस का 'भ्रष्टाचारी' पंजा हटाने के लिए आशीर्वाद मांगा था। आपने मेरी बात का मान रखा और 'भ्रष्टाचारी' पंजे को प्रदेश से साफ कर दिया। आज आप सबके आशीर्वाद से सरगुजा की संतान, आदिवासी समाज की संतान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश के सपने को साकार कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब मैं विकसित भारत कहता हूं तो कांग्रेस वालों का और दुनिया में बैठी कुछ ताकतों का माथा गरम हो जाता है। अगर भारत शक्तिशाली हो गया तो कुछ ताकतों का खेल बिगड़ जाएगा। अगर भारत आत्मनिर्भर बन गया तो कुछ ताकतों की दुकान बंद हो जाएगी। इसलिए वे भारत में कांग्रेस और इंडि गठबंधन की कमजोर सरकार चाहते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस हिंसा फैलाने वालों का समर्थन कर रही है, उन्हें शहीद बता रही है। इसी कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता, आतंकवादियों के मारे जाने पर आंसू बहाती हैं। ऐसी ही करतूतों के कारण कांग्रेस देश का भरोसा खो चुकी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ आपके आरक्षण को लूटना नहीं चाहती है। इनके और भी कारनामे हैं। कांग्रेस के इरादे नेक नहीं हैं। इनके इरादे संविधान के अनुरूप नहीं हैं, सामाजिक न्याय के अनुरूप नहीं हैं। अगर आपके आरक्षण की कोई रक्षा कर सकता है, तो​ सिर्फ और सिर्फ भाजपा कर सकती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्षों पहले कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश में धर्म के आधार पर आरक्षण देने का प्रयास किया था। फिर कांग्रेस ने इसे पूरे देश में लागू करने की योजना बनाई। कांग्रेस ने कहा कि एससी/एसटी और ओबीसी का जो कोटा है, उसमें से चुराकर धर्म के आधार पर कुछ लोगों को आरक्षण दिया जाए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब कांग्रेस का घोषणापत्र आया, उसी दिन मैंने कह दिया था कि इस पर मुस्लिम लीग की छाप है। आप जो अपनी मेहनत से संपत्ति जुटाते हैं, वह आपके बच्चों को नहीं मिलेगी। कांग्रेस का पंजा वह भी आपसे लूट लेगा। कांग्रेस का मंत्र है- कांग्रेस की लूट, जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी।

प्रधानमंत्री ने सैम पित्रोदा के बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि शाही परिवार के शहजादे के सलाहकार ने कुछ समय पहले कहा था कि मिडल क्लास पर और ज्यादा टैक्स लगाना चाहिए। अब ये लोग इससे भी एक कदम और आगे बढ़ गए हैं। अब कांग्रेस का कहना है कि वह विरासत टैक्स लगाएगी। माता-पिता से मिलने वाली विरासत पर भी टैक्स लगाएगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब तक आप जीवित रहेंगे, तब तक कांग्रेस आपको ज्यादा टैक्स से मारेगी और जब जीवित नहीं रहेंगे, तब आप पर विरासत टैक्स का बोझ लाद देगी। पूरी कांग्रेस पार्टी को अपनी पैतृक संपत्ति मानकर जिन लोगों ने अपने बच्चों को दे दी, अब वे नहीं चाहते कि भार​तीय अपनी संपत्ति अपने बच्चों को दें।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज
(बाएं) संग्रहालय में रखा अशोक स्तंभ का चार मुख वाला सिंह शीर्ष। (दाएं) सारनाथ में धमेक स्तूप एवं अन्य स्मारक।...
ईरान की मिसाइल शक्ति दुश्मन की कल्पना से भी परे है: ईरानी कमांडर
आयतुल्लाह सैयद मोजतबा खामेनेई को ईरान का सर्वोच्च नेता घोषित किया गया
महिला दिवस पर वंदे भारत एक्सप्रेस को महिला क्रू ने संचालित किया
यह चुनौती स्वीकार करें
ईरान का दावा- हमारे हमलों में 200 से ज़्यादा अमेरिकी सैनिक मारे गए या घायल हुए
आईडीएफ ने एक हफ्ते में 6,500 बम गिराकर ईरान के हज़ारों जवानों को मार गिराया!