इंडि गठबंधन पर बोले नड्डा- जो जिंदगीभर खिलाफ लड़े, आज भ्रष्टाचार करने के लिए साथ हो गए

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिहार के भागलपुर में पार्टी की चुनावी जनसभा को संबोधित किया

इंडि गठबंधन पर बोले नड्डा- जो जिंदगीभर खिलाफ लड़े, आज भ्रष्टाचार करने के लिए साथ हो गए

'आज भारत का साधारण मानव भी विकसित भारत के संकल्प के लिए साथ आकर खड़ा हो गया है'

भागलपुर/दक्षिण भारत। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को बिहार के भागलपुर में पार्टी की चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक समय था, जब राजनीति और राजनेता के बारे में साधारण लोगों की मानसिकता बन गई थी कि यहां कुछ नहीं बदलेगा, सब ऐसे ही चलेगा, सब बेईमान हैं। लेकिन 10 वर्षों में यह अंतर आया है कि आज भारत का साधारण मानव भी विकसित भारत के संकल्प के लिए साथ आकर खड़ा हो गया है। यह बदलता भारत है।

Dakshin Bharat at Google News
नड्डा ने कहा कि एक समय था, जब देश और प्रदेश में जाति, धर्म और क्षेत्रवाद की राजनीति होती थी। आज विकासवाद की राजनीति हो रही है। बिहार राजनीतिक दृष्टि से बड़ा सजग है। कितना भी तकलीफ सह लेगा, लेकिन बिहार देश के प्रति और प्रदेश के प्रति अपने दायित्व से नहीं हटता है।

नड्डा ने कहा कि कोरोना के बाद, यूक्रेन युद्ध के बाद दुनिया की अर्थव्यवस्था पिछड़ रही है, लेकिन आज ब्रिटेन को पीछे छोड़ भारत, दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। आप मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाइए, देश तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

नड्डा ने कहा कि आज से 10 साल पहले आप जो मोबाइल फोन इस्तेमाल करते थे, उस पर लिखा होता था- मेड इन चाइना, मेड इन कोरिया, मेड इन जापान ...। आज आपके पास जो मोबाइल है, उस पर लिखा हुआ है- मेड इन इंडिया। आज भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है।

नड्डा ने कहा कि साल 2014 से पहले, गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मुख्यमंत्री को चिट्ठियां लिखकर पैसों की मांग करते थे। डेढ़ लाख रुपए की मांग की जाती थी, तब जाकर कहीं एक लाख रुपए मिलते थे। बाकी पैसे जनता से इकट्ठा करके इलाज करवाते थे, लेकिन आज आयुष्मान भारत योजना के तहत हर साल 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है।

नड्डा ने कहा कि इंडि अलायंस सिर्फ दो बातों का गठबंधन है- पहला, परिवारवादी पार्टियों का गठबंधन है। दूसरा, भ्रष्टाचारियों को बचाने का गठबंधन है। जो लोग जिंदगीभर एक-दूसरे के खिलाफ लड़ रहे थे, वे ही लोग भ्रष्टाचार करने के लिए आज एकसाथ हो गए हैं।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download