हथियारों के दलाल नहीं चाहते कि सेना आत्मनिर्भर बने, वे मोदी के खिलाफ एकजुट हो गए: प्रधानमंत्री

मोदी ने उत्तर प्रदेश के आगरा में पार्टी की जनसभा को संबोधित किया

हथियारों के दलाल नहीं चाहते कि सेना आत्मनिर्भर बने, वे मोदी के खिलाफ एकजुट हो गए: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने कहा कि सपा-कांग्रेस के इंडि गठबंधन के लिए अपना वोटबैंक ही खास है

आगरा/दक्षिण भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के आगरा में पार्टी की जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज मैं आपसे मांगने के लिए आया हूं। मैं आपसे विकसित भारत के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं। इसीलिए देश एकजुट होकर कह रहा है- फिर एक बार मोदी सरकार।

Dakshin Bharat at Google News
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की बढ़ती हुई शक्ति कुछ ताकतों को पसंद नहीं आ रही है। अब जैसे यहां डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है, उसमें देश की सेना के लिए, आत्मनिर्भर बनने के लिए, दुनिया में निर्यात के लिए घातक अस्त्र-शस्त्र बनेंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनियाभर में जो हथियारों के दलाल हैं, पुरानी सरकारों में घूस देकर अपना काम करा लेने में एक्सपर्ट हो गए थे और पुरानी सरकारों में बैठे हुए लोगों को भी यह मलाई खाने को मिलती थी। ऐसे सारे लोग अब बौखला गए हैं, बहुत नाराज हैं।

वे नहीं चाहते कि भारत की सेना आत्मनिर्भर बने। इसलिए वे मोदी के विरुद्ध एकजुट हो गए हैं। इन ताकतों को रोकने के लिए, देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए, देश की सुरक्षा के लिए, फिर एक बार भाजपा और राजग की सरकार लाना बहुत जरूरी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी की गारंटी सबका साथ, सबका विकास की है, लेकिन सपा-कांग्रेस के इंडि गठबंधन के लिए अपना वोटबैंक ही खास है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा 10 साल का ट्रैक रिकॉर्ड हो या फिर भाजपा का संकल्प पत्र, हमारा जोर सैचुरेशन पर है। कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सबको मिले, पूरा लाभ मिले, बिना बिचौलियों के मिले, बिना रिश्वत के मिले और हकदार को अवश्य मिले, यह भाजपा का सैचुरेशन मॉडल है।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

कैसी हो भारत की शिक्षा व्यवस्था? कैसी हो भारत की शिक्षा व्यवस्था?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की शिक्षा व्यवस्था को अर्थव्यवस्था की वास्तविक जरूरतों से जोड़ने की प्रक्रिया को तेज करने...
ईरान के ज्यादातर मिसाइल लॉन्चरों को नष्ट कर देंगे: आईडीएफ
ईरानी समाचार एजेंसी ने नेतन्याहू की मौत या घायल होने का दावा किया
गुरुग्राम के 5 स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल मिले
मोज़तबा ख़ामेनेई के नेतृत्व पर क्या बोले ईरानी राष्ट्रपति?
केआईआईटी विवि ने एफआईवीबी बीच प्रो टूर चैलेंज के ग्रैंड फिनाले की भव्य मेजबानी की
हाथ जोड़कर अपनी ओर आकर्षित करता है 'नमो घाट'