मोदी ने इस देश से आतंकवाद और नक्सलवाद को समाप्त किया: शाह

केंद्रीय गृह मंत्री ने मध्य प्रदेश के गुना में चुनावी जनसभा को संबोधित किया

मोदी ने इस देश से आतंकवाद और नक्सलवाद को समाप्त किया: शाह

शाह ने कहा कि जब तक भाजपा है, हम पर्सनल लॉ नहीं लाने देंगे

गुना/दक्षिण भारत। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के गुना में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह देश के अर्थतंत्र को तीसरे नंबर का अर्थतंत्र बनाने का चुनाव है। मोदी ने देश में 1 करोड़ लखपति दीदी बनाई हैं। यह चुनाव और 3 करोड़ माताओं को लखपति दीदी बनाने का चुनाव है।

Dakshin Bharat at Google News
शाह ने कहा कि मोदी ने 10 साल में देश के करोड़ों गरीबों के लिए ढेर सारे काम किए हैं। साथ ही मोदी ने कुछ ऐतिहासिक काम भी किए हैं। मोदी ने इस देश से आतंकवाद और नक्सलवाद को समाप्त किया है। हमारे मध्य प्रदेश को नक्सलवाद से मुक्त करने का काम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।

शाह ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा-पत्र को ध्यान से पढ़िए। उन्होंने (कांग्रेस) कहा है कि हम पर्सनल लॉ को फिर से लागू करेंगे। ये (कांग्रेस) मुस्लिम पर्सनल लॉ लाना चाहते हैं। आप यह बताइए, क्या यह देश शरिया से चल सकता है? राहुल बाबा, आपको तुष्टीकरण के लिए जो करना है, वो करें। लेकिन जब तक भाजपा है, हम पर्सनल लॉ नहीं लाने देंगे।

शाह ने कहा कि यह देश यूसीसी से चलेगा। यह हमारे संविधान की स्पिरिट है। हम उत्तराखंड में यूसीसी लाए हैं और नरेंद्र मोदी की गारंटी है कि हम देशभर में यूसीसी को लागू करेंगे। मोदी ने इस देश के विकास में सबसे पहली प्राथमिकता एससी, एसटी और ओबीसी को दी है, लेकिन कांग्रेस कहती है कि इस देश के संसाधनों पर सबसे पहला अधिकार एक समुदाय का है। कांग्रेस की मंशा हम पूरी नहीं होने देंगे।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए