इजराइल के मिसाइल हमले से दहला ईरान!

ईरानी मीडिया ने कहा है कि मध्य प्रांत इस्फ़हान में धमाकों की आवाज़ सुनी गई है

इजराइल के मिसाइल हमले से दहला ईरान!

Photo: idfonline FB page

तेलअवीव/दक्षिण भारत। ईरान द्वारा इजराइल पर मिसाइलों और ड्रोन से हमले की घटना के बाद अब इजराइल ने भी पलटवार किया है।

Dakshin Bharat at Google News
अंतरराष्ट्रीय मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, ईरान पर इजराइली मिसाइल गिरी है। अमेरिकी अधिकारियों ने मीडिया को दी गई जानकारी में यह दावा किया है।

वहीं, ईरानी मीडिया ने कहा है कि मध्य प्रांत इस्फ़हान में धमाकों की आवाज़ सुनी गई है। सुरक्षा संबंधी कारणों से कई शहरों में हवाई उड़ानें निलंबित कर दी गई हैं। 

बता दें कि इजराइल ने पहले ही कह दिया था कि वह ईरान के खिलाफ कार्रवाई करेगा। इसके बाद ईरान हाई अलर्ट पर था।

ईरान ने इजराइल पर जो हमला किया, उसमें 300 से ज्यादा ड्रोन्स और मिसाइलों को शामिल किया गया था।

ईरान का इस्फ़हान प्रांत बड़े हवाई अड्डे, प्रमुख मिसाइल उत्पादन परिसर और कई परमाणु अड्डों का ठिकाना है।

ईरान की प्रमुख समाचार एजेंसी फ़ार्स ने भी कहा है कि इस्फ़हान अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे और इस्फ़हान शहर में एक सैन्य अड्डे के पास धमाकों की आवाज़ें सुनी गई हैं। इससे स्थानीय वायु रक्षा प्रणालियां सक्रिय हो गई हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में आकाश में नारंगी रंग की चमक दिखाई दे रही है। वहीं, गोलाबारी की आवाज़ भी सुनाई दे रही है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

स्वदेश को मां कहने में संकोच क्यों?  स्वदेश को मां कहने में संकोच क्यों?
'वंदे मातरम्' के 150 साल पूरे होने पर यह गीत एक बार फिर विशेष चर्चा का केंद्र बन गया है।...
जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव