हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे पर चौथी बार बढ़ाया गया इनाम, अब इतनी हुई रकम

हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे पर चौथी बार बढ़ाया गया इनाम, अब इतनी हुई रकम

लखनऊ/भाषा। कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या में वांछित हिस्ट्रीशीटर अपराधी विकास दुबे पर उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को पांच लाख रुपए का इनाम घोषित किया। दुबे पर इनामी राशि में चौथी बार इजाफा किया गया है।

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बुधवार को बताया कि ‘विकास दुबे पर अब पांच लाख रुपए का इनाम घोषित कर दिया गया है।’ यह इनाम उसे दिया जाएगा जो विकास के बारे में सही जानकारी देगा। पुलिस उसका नाम गुप्त रखेगी।

बृहस्पतिवार को कानपुर के चौबेपुर के बिकरू गांव में मुठभेड़ के दौरान हिस्ट्रीशीटर अपराधी विकास दुबे और उसके गुर्गो ने पुलिस क्षेत्राधिकारी समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी।

इस घटना के तुरंत बाद पुलिस महानिरीक्षक कानपुर मोहित अग्रवाल ने दुबे पर पचास हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया था। बाद में इसे बढ़ाकर एक लाख रुपए कर दिया गया था।

सोमवार को विकास पर इनामी राशि बढ़ाने का प्रस्ताव आईजी कानपुर ने पुलिस महानिदेशक उप्र को भेजा था जिसके बाद ढाई लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया। बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने इनाम की ढाई लाख की राशि को दोगुना कर पांच लाख कर दिया।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

कर्नाटक को सूखा राहत जल्द जारी करने की मांग, सिद्दरामैया और कांग्रेस नेताओं ने धरना दिया कर्नाटक को सूखा राहत जल्द जारी करने की मांग, सिद्दरामैया और कांग्रेस नेताओं ने धरना दिया
Photo:@INCKarnataka X account
अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया
महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में मुंबई एसआईटी ने अभिनेता साहिल खान को हिरासत में लिया
इंडि गठबंधन पर मोदी का प्रहार- ये 'एक साल, एक पीएम' का फॉर्मूला निकालने में लगे हैं
कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाने वाले उज्ज्वल निकम को भाजपा ने इस सीट से बनाया उम्मीदवार
हम सत्य की लड़ाई लड़ रहे हैं, ताकि लोकतंत्र कमजोर न हो: प्रियंका वाड्रा
यह चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है: खरगे