जम्मू-कश्मीर: शोपियां में मुठभेड़, लश्कर का आतंकवादी हुआ ढेर

सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में मुठभेड़, लश्कर का आतंकवादी हुआ ढेर

Photo: Indianarmy.adgpi FB Page

श्रीनगर/दक्षिण भारत। जम्मू-कश्मीर के शोपियां ज़िले में सुरक्षा बलों के आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन में बुधवार को लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
सुरक्षा बलों ने 3 जुलाई को दक्षिण कश्मीर ज़िले के मीमंदर इलाके में, जिसमें सात गांव शामिल हैं, एक घने बाग में तलाशी अभियान शुरू किया था।
 
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'तुम भाग तो सकते हो, लेकिन छिप नहीं सकते! एसओजी शोपियां ने आरआर और सीआरपीएफ के साथ मिलकर चलाए एक संयुक्त ऑपरेशन में लश्कर के एक आतंकवादी को मार गिराया।'

पुलिस, सेना की 55 आरआर एवं 44 आरआर और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने पिछले पांच दिनों से इलाके को चारों तरफ से अच्छी तरह घेरे रखा था। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच बीच-बीच में गोलीबारी भी होती रही।

अधिकारियों ने पहले ही फंसे हुए आतंकवादियों की पहचान लतीफ़ और ज़ाकिर के तौर पर की थी।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download