प. बंगाल: बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामले का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर

पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की

प. बंगाल: बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामले का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर

Photo: PixaBay

कोलकाता/दक्षिण भारत। पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में एक लड़की से दुष्कर्म और हत्या के मुख्य आरोपियों में से एक की बुधवार तड़के यहां एनकाउंटर में मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब वह क्राइम सीन को फिर से बनाने की प्रक्रिया के दौरान पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने बताया कि मंगलवार रात आरोपी को अपराध वाली जगह का सीन दोबारा बनाने के लिए दक्षिण 24 परगना ज़िले के बारुईपुर इलाके में सूर्यपुर ले जाया गया।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी से हथियार छीना और भागने की कोशिश की थी।

अधिकारी ने बताया कि उसने पुलिस टीम पर भी कथित तौर पर गोली चलाई, जिसके जवाब में पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की।

पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में आरोपी को गोली लगी और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी इस मामले में मुख्य संदिग्धों में से एक था और लड़की से कथित दुष्कर्म और उसकी हत्या से पहले सीसीटीवी फुटेज में उसे पीड़िता के साथ देखा गया था। उन्होंने कहा कि घटना की आगे की जांच चल रही है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download