भारत की ताकत: 9 साल में हुआ 50 हजार किमी राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण

सड़क और राजमार्ग की किसी देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका होती है

भारत की ताकत: 9 साल में हुआ 50 हजार किमी राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण

सड़क परिवहन सामाजिक विकास, रक्षा क्षेत्रों के साथ-साथ जीवन की बुनियादी चीजों तक पहुंच का आधार है

नई दिल्ली/भाषा। देश में पिछले नौ साल में लगभग 50,000 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण हुआ है। आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

Dakshin Bharat at Google News
देश में साल 2014-15 में राष्ट्रीय राजमार्ग कुल 97,830 किलोमीटर था, जो मार्च 2023 तक बढ़कर 1,45,155 किलोमीटर हो गया है।

आंकड़ों के अनुसार, साल 2014-15 में प्रतिदिन 12.1 किलोमीटर सड़क निर्माण से साल 2021-22 में देश में सड़क निर्माण की रफ्तार बढ़कर 28.6 किलोमीटर प्रतिदिन हो गई है।

सड़क और राजमार्ग की किसी देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सड़क परिवहन न केवल आर्थिक विकास बल्कि सामाजिक विकास, रक्षा क्षेत्रों के साथ-साथ जीवन की बुनियादी चीजों तक पहुंच का आधार है। एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रतिवर्ष लगभग 85 प्रतिशत यात्री और 70 प्रतिशत माल ढुलाई सड़क मार्ग से होती है। इससे राजमार्गों के महत्त्व का पता चलता है।

भारत में लगभग 63.73 लाख किमी सड़क नेटवर्क है, जो दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा है।

राष्ट्रीय राजमार्ग माल और यात्रियों की कुशल आवाजाही, लोगों को जोड़ने और आर्थिक गतिविधियों को सुविधाजनक बनाकर देश के आर्थिक और सामाजिक विकास में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

भारत सरकार ने देश में राष्ट्रीय राजमार्ग ढांचे की क्षमता बढ़ाने के लिए पिछले नौ साल में कई कार्यक्रम लागू किए हैं।

भारतमाला परियोजना के तहत 1,386 किलोमीटर के देश के सबसे बड़े एक्सप्रेसवे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का विकास किया जा रहा है, जिसका दिल्ली-दौसा-लालसोट खंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को समर्पित कर चुके हैं।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भारत के दोस्त इजराइल में भी जन्माष्टमी की धूम  भारत के दोस्त इजराइल में भी जन्माष्टमी की धूम
भक्तों ने ‘एलोहिम प्लस’ (गॉड प्लस) नामक नाटक का मंचन भी किया
केरल: त्रिशूर में खड़ी लॉरी से कार टकराई, 8 लोगों की मौत
सोशल मीडिया: सेवा का जरिया या झगड़े का मैदान?
अन्नदाताओं के साथ हम हैं, हिम्मत न हारें: डीके शिवकुमार
मोदी ने मेलोनी को इटली की सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर बधाई दी
आकाश आनंद को पार्टी में काम करने की इजाज़त, अभी और परिपक्व होने की जरूरत है: मायावती
प्रधानमंत्री ने भू-तुल्यकालिक कक्षा से तस्वीरें लेने वाले पहले भारतीय उपग्रह के प्रक्षेपण की सराहना की