ऑपरेशन सिंदूर: तृणमूल कांग्रेस ने जून में संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की

मानसून सत्र जुलाई में होने की संभावना है

ऑपरेशन सिंदूर: तृणमूल कांग्रेस ने जून में संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की

Photo: AITCofficial FB Page

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। तृणमूल कांग्रेस ने बुधवार को मानसून सत्र से पहले जून में संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की। मानसून सत्र जुलाई में आयोजित होने की संभावना है।

Dakshin Bharat at Google News
विपक्षी दल 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बारे में सांसदों को जानकारी देने के लिए आयोजित सर्वदलीय बैठक में भी यह मांग उठाई गई थी।

राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस की उपनेता सागरिका घोष ने कहा कि पार्टी पहलगाम हमले के बाद और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सरकार के साथ खड़ी थी और उसने विदेश भेजे गए सांसदों के प्रतिनिधिमंडल का भी समर्थन किया था।

घोष ने कहा, 'अब हमारा मानना ​​है कि सरकार को पूर्ण समर्थन देने के बाद हम सांसद कपिल सिब्बल द्वारा पहले की गई मांग का समर्थन करते हैं कि संसद का विशेष सत्र अवश्य बुलाया जाना चाहिए।'

उन्होंने कहा, 'हम मांग करते हैं कि मानसून सत्र से पहले जून में एक विशेष सत्र आयोजित किया जाए।'

तृणकां नेताओं ने कहा कि विपक्षी दल संसद का विशेष सत्र बुलाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।

राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के संसदीय नेता डेरेक ओ ब्रायन ने संवाददाताओं से कहा, 'हम, जो पार्टियां भाजपा से लड़ रही हैं, एक साथ काम कर रही हैं और संसद के विशेष सत्र की मांग पर एक साथ आगे बढ़ रही हैं।'

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर
मुंबई/दक्षिण भारत। नौ जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 392 मिलियन अमेरिकी डॉलर की...
मुंबई नगर निगम चुनाव: रुझानों में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन का शानदार प्रदर्शन
भाजपा अपने नए अध्यक्ष का नाम 20 जनवरी को घोषित करेगी
उदयनिधि ने जल्लीकट्टू कार्यक्रम का शुभारंभ किया
असम विधानसभा चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी: हिमंत बिस्वा सरमा
आखिरकार ट्रंप के हाथों तक 'पहुंच गया' नोबेल शांति पदक
कल दिल्ली जाएंगे डीके शिवकुमार, इन नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात