देश निराशा के अंधकार से निकलकर विश्वास के उजाले में तिरंगा फहरा रहा है: मोदी

प्रधानमंत्री ने गुजरात के दाहोद में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया

देश निराशा के अंधकार से निकलकर विश्वास के उजाले में तिरंगा फहरा रहा है: मोदी

Photo: @BJP4India X account

दाहोद/दक्षिण भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात के दाहोद में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गुजरात के सभी लोगों में मुझे भरपूर आशीर्वाद दिया और बाद में देश के कोटि-कोटि जनों ने भी मुझे आशीर्वाद देने में कोई कमी नहीं रखी। 

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने कहा कि आपके आशीर्वाद की शक्ति से मैं दिन-रात देशवासियों की सेवा में जुटा रहा। इन वर्षों में देश ने वो फैसले लिए, जो अकल्पनीय और अभूतपूर्व हैं। इन वर्षों में देश ने दशकों पुरानी बेड़ियों को तोड़ा है। देश हर सेक्टर में आगे बढ़ा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश निराशा के अंधकार से निकलकर विश्वास के उजाले में तिरंगा फहरा रहा है। आज हम 140 करोड़ भारतीय मिलकर अपने देश को विकसित भारत बनाने के लिए जी-जान से जुटे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की तरक्की के लिए जो कुछ भी चाहिए, वह हम भारत में ही बनाएं, यह आज के समय की मांग है। भारत आज तेज गति से मैन्युफैक्चरिंग की दुनिया में आगे बढ़ रहा है। देश की जरूरत के सामान का निर्माण हो या फिर दुनिया के अलग-अलग देशों में हमारे देश की बनी हुई चीजों का निर्यात लगातार बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत रेल, मेट्रो और इसके जरूरी तकनीक खुद बनाता भी है और दुनिया में निर्यात भी करता है। हमारा यह दाहोद इसका जीता-जागता प्रमाण है। उन्होंने कहा कि थोड़ी देर पहले यहां हजारों करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। इसमें सबसे शानदार दाहोद की इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव फैक्ट्री है। तीन साल पहले मैं इसका शिलान्यास करने आया था। अब इस फैक्ट्री में पहला इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव बनकर तैयार हो गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज गुजरात को एक और उपलब्धि हासिल हुई है। गुजरात के शत-प्रतिशत रेलवे नेटवर्क का विद्युतीकरण पूरा हो चुका है। इसके लिए मैं आप सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। आज 26 मई का दिन है। साल 2014 में आज के ही दिन मैंने पहली बार प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भारत में सक्रिय कोविड मामलों की संख्या 6,000 के पार भारत में सक्रिय कोविड मामलों की संख्या 6,000 के पार
Photo: PixaBay
जीरो से हीरो बनने के लिए समता, सहिष्णुता और धैर्य जरूरी: साध्वीश्री सोमयशा
नकदी मामला: महाभियोग से बचने के लिए न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के पास अब कितने विकल्प?
राजग सरकार ने 11 वर्षों में महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को नए सिरे से परिभाषित किया: मोदी
मदुरै पहुंचे अमित शाह, अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव पर करेंगे मंथन
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद अब विश्व बैंक से आई भारत के लिए अच्छी ख़बर
कर्नाटक के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री को भगदड़ की जिम्मेदारी लेनी चाहिए: कुमारस्वामी