बेंगलूरु में प्रौद्योगिकी कार्यबल 10 लाख के पार
आईटी शहर 12 वैश्विक प्रौद्योगिकी केंद्रों में शामिल

Photo: PixaBay
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। बेंगलूरु शीर्ष 12 वैश्विक प्रौद्योगिकी केंद्रों में शामिल है, जहां आईटी शहर में तकनीकी कार्यबल 10 लाख का आंकड़ा पार कर गया है। सीबीआरई ने यह जानकारी दी है।
रियल एस्टेट परामर्शदाता सीबीआरई ने 'ग्लोबल टेक टैलेंट गाइडबुक 2025' नामक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें 115 बाजारों में वैश्विक तकनीकी प्रतिभा की गतिशीलता पर प्रकाश डाला गया है।रिपोर्ट तकनीकी प्रतिभा की उपलब्धता, गुणवत्ता और लागत के आधार पर इन बाजारों का मूल्यांकन करती है और उन्हें तीन श्रेणियों में वर्गीकृत करती है: पावरहाउस (बड़े, गहन और अत्यधिक प्रतिस्पर्धी प्रतिभा पूल वाले 12 बाजार), स्थापित (लगातार प्रतिभा पाइपलाइनों वाले 63 परिपक्व बाजार) और उभरते (सुधरती क्षमताओं वाले 40 विकास-केंद्रित बाजार)।
सीबीआरई ने कहा कि रिपोर्ट में बेंगलूरु को शीर्ष 12 वैश्विक प्रौद्योगिकी महाशक्तियों में से एक बताया गया है।
बीजिंग, बोस्टन, लंदन, न्यूयॉर्क मेट्रो, पेरिस, सैन फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र, सिएटल, शंघाई, सिंगापुर, टोक्यो और टोरंटो अन्य प्रौद्योगिकी महाशक्तियां हैं।
सलाहकार ने कहा, 'बेंगलूरु, बीजिंग और शंघाई के साथ एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सबसे बड़ा तकनीकी प्रतिभा बाजार है, जहां तकनीकी कार्यबल 10 लाख से अधिक है।'
यह बेंगलूरु शहर को वैश्विक प्रौद्योगिकी और नवाचार परिदृश्य में एक महत्त्वपूर्ण केंद्र बनाता है।
सीबीआरई के भारत, दक्षिण-पूर्व एशिया, मध्य पूर्व और अफ्रीका के चेयरमैन और सीईओ अंशुमान मैगजीन ने कहा, 'वैश्विक तकनीकी महाशक्ति के रूप में बेंगलूरु का उभरना डिजिटल नवाचार, एआई और प्रतिभा तत्परता में भारत की रणनीतिक गहराई को दर्शाता है।'
About The Author
Related Posts
Latest News
