आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई के लिए इस देश ने जताया अटूट समर्थन

आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता की भारत की दृढ़ नीति को रेखांकित किया

आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई के लिए इस देश ने जताया अटूट समर्थन

Photo: ADGPI

जॉर्ज टाउन/दक्षिण भारत। गुयाना के उपराष्ट्रपति भारत जगदेव और प्रधानमंत्री मार्क फिलिप्स ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में अपने देश के अटूट समर्थन को दोहराया है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में एक सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने इस मुद्दे पर भारत की स्थिति से उन्हें अवगत कराने के लिए उनसे मुलाकात की।

Dakshin Bharat at Google News
जॉर्ज टाउन स्थित भारतीय उच्चायोग ने एक्स पर पोस्ट में बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने गुयाना के उपराष्ट्रपति डॉ. भारत जगदेव से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने पहलगाम, ऑपरेशन सिंदूर और सिंधु जल संधि पर भारत की स्थिति के बारे में विस्तार से बताया तथा आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता की भारत की दृढ़ नीति को रेखांकित किया।

इसमें कहा गया, 'उपराष्ट्रपति ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में गुयाना के अटूट समर्थन को दोहराया।'

थरूर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि प्रतिनिधिमंडल की राष्ट्रपति भवन में जगदेव के साथ उत्कृष्ट बैठक हुई।

उन्होंने कहा, 'हाल की घटनाओं के मद्देनजर भारत की चिंताओं के प्रति गहरी सहानुभूति और समझ व्यक्त करने के अलावा, हमारी बातचीत में तेल और गैस की खोज के बाद गुयाना की रिकॉर्ड तोड़ 30% वार्षिक आर्थिक वृद्धि और विकास योजनाओं से संबंधित विषयों पर भी चर्चा हुई।'

थरूर ने कहा, 'कृषि से लेकर दूरसंचार, बैंकिंग और राजमार्ग विकास जैसे क्षेत्रों में भारतीय कंपनियों के लिए बड़ी संख्या में अवसरों का उल्लेख किया गया। गुयाना में भी श्रमिकों की कमी है और वह भारतीय श्रमिकों का भी स्वागत करेगा।'

प्रधानमंत्री फिलिप्स ने गुयाना के 59वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बर्बिस में भारतीय सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी की।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग अपनाने की अपील की बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग अपनाने की अपील की
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। पश्चिम एशिया में संघर्ष के बीच एलपीजी की कथित कमी को देखते हुए, बीएएफ ने शुक्रवार को अपार्टमेंट...
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'
गोबर-गोमूत्र का उपहास क्यों?
अमेरिका-इज़राइल के हमलों में 414 महिलाएं और बच्चे मारे गए: ईरान