आईएसआई का हनीट्रैप: संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में ठाणे का व्यक्ति गिरफ्तार
गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई
By News Desk
On
Photo: ISPR
मुंबई/दक्षिण भारत। महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने ठाणे के एक निवासी को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी, जिसका नाम उजागर नहीं किया गया है, मुंबई में एक महत्त्वपूर्ण संगठन के लिए काम करता था और उसे एक पाकिस्तानी एजेंट ने अपने जाल में फंसा लिया था, जिसने महिला बनकर फेसबुक पर उससे दोस्ती की थी।अधिकारी ने बताया कि उसने नवंबर 2024 से मार्च 2025 तक वॉट्सऐप के माध्यम से 'पाकिस्तानी खुफिया ऑपरेटिव' के साथ एक महत्त्वपूर्ण प्रतिष्ठान के बारे में संवेदनशील जानकारी साझा की थी।
गुप्त सूचना के आधार पर एटीएस की ठाणे इकाई के अधिकारियों ने दो अन्य लोगों के साथ उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।
प्रारंभिक पूछताछ के बाद उस व्यक्ति को सरकारी गोपनीयता अधिनियम की धारा 3 (जो जासूसी से संबंधित है) और भारतीय न्याय संहिता की धारा 61 (2) (आपराधिक साजिश) के तहत गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद अन्य दो लोगों को छोड़ दिया गया।
About The Author
Related Posts
Latest News
04 Mar 2026 12:12:17
Photo: @Khamenei_fa X account


