देवउठनी एकादशी का श्रेष्ठ संयोग, जानिए किस राशि को शुभ फल देगी ग्रहों की चाल

देवउठनी एकादशी का श्रेष्ठ संयोग, जानिए किस राशि को शुभ फल देगी ग्रहों की चाल

vishnu ji

साप्ताहिक राशिफल
सोमवार 19 नवंबर, 2018 से रविवार 25 नवंबर, 2018 तक

मेष
इस सप्ताह रोजगार में व्यस्तता बढेगी। सरकारी कर्मचारियों को नौकरी में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है अथवा किसी सुदूरवर्ती स्थान पर परिवर्तन किया जा सकता है। कुछ पारिवारिक उलझनों के चलते मानस में स्थिरता का अभाव रहेगा। व्यापारी वर्ग को सफलता मिलेगी। लंबी दूरी तथा विदेश यात्रा का योग भी बना रहेगा। शेयर मार्केट, फिल्म जगत, मीडिया तथा वैज्ञानिक कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति होगी। इस सप्ताह आवेश में आकर कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य को इस सप्ताह संभाल कर रखें।

वृष
इस सप्ताह आपकी सभी के प्रति अच्छी भावनाएं होने से सामाजिक एवं व्यावसायिक प्रगति होगी। इस समय आपमें भावुकता का प्रभाव ब़ढा च़ढा रहेगा। ऐसे काम जिनसे आपकी छबि धूमिल हो रही है उनको तुरंत बंद कर दें। मध्य सप्ताह में आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। आय के साधन ब़ढेंगे। पुराने संबंधों में इस सप्ताह के अंतिम समय में प्रगाढ़ता तो बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय सामान्य रहेगा।

मिथुन
सप्ताह की शुरुआत कुछ मानसिक उठापटक के साथ होगी। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजनाओं पर विचार करें। नौकरी में परिश्रम ज्यादा होने से मन खिन्न होगा। सामाजिक संबंधों में उतार चढ़ाव की स्थिति रहेगी। परिवार में जिम्मेदारी में व्यवहार कुशलता का परिचय देंगे। सामाजिक प्रशंसा होगी। मध्य सप्ताह में आप अपनी क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क
इस सप्ताह किसी हीन भावना को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। कमजोर मनोबल के कारण कार्य प्रभावित होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिभा निखरेगी। इस समय किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभावित है। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद रहेंगी। मध्य सप्ताह में बचकानें व्यवहार पर नियंत्रण रखें अन्यथा बुराइयों के सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा को लाभ मिलने के योग बनेंगे। स्वास्थ्य कुछ प्रभावित रहने से कष्ट संभवित है।

सिंह
सप्ताह की शुरुआत में बेवजह शंका करने से पुराने संबंधों में कटुता पैदा हो सकती हैं। व्यावसायिक व्यस्तता के कारण निजी जिंदगी प्रभावित होगी। व्यापारीवर्ग अपने कार्यक्षेत्र में बदलाव करें तो अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों की पुरानी परिस्थितियां बदल जाएंगी जिससे प्रसन्नता बनेगी। विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगिता परीक्षाओं में अच्छे अवसरों का लाभ मिलेगा।परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन परेशान रहेगा। खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है अतः ध्यानपूर्वक खर्च करें।

कन्या
इस सप्ताह बढ़ती पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु दबाव बना रहेगा। भावनात्मक रिश्तों में प्रगाढ़ता बनेगी। व्यापार में पुराने किए गए इन्वेस्टमेंट का सकारात्मक परिणाम आएगा। मध्य सप्ताह में स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। राजनीतिज्ञों से निकटता व राजनीतिक सक्रियता ब़ढेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भौतिक व पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। व्यापारियों को कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न रहेगा। सप्ताहान्त में स्वास्थ्य का पलड़ा सामान्य बना रहेगा।

तुला
सप्ताह उत्तम है। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। प्रसन्नता का योग बनेगा। धन का लाभ मिलेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। मध्य सप्ताह में सरकारी कार्यों में विलम्ब होगा। घरेलू तथा आर्थिक समस्याओं के चलते मन खराब रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सप्ताहान्त में यश, मान सम्मान, पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कुटुम्बजनों का सहयोग मिलेगा। संतान से सहयोग व प्रसन्नता मिलेगी। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। भाग्य साथ देगा। जो लोग श्वास तथा मधुमेह के रोगी हैं, उनको रोग को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

वृश्चिक
इस सप्ताह दाम्पत्य जीवन में किसी मुद्दे को लेकर विरोधाभास हो सकता है। भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में व्यय का योग है। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलताओं के अवसर बनेंगे। राजनीति से जु़डे लोगों के लिए समय अनुकूल है। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न का परिणाम अच्छा रहेगा तथा लाभ के अवसर मन को प्रसन्न कर देंगे। आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार ब़ढेंगे। महिलाओं तथा कम उम्र के बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना प़ड सकता है।

धनु
व्यापारी जिस सही समय का इंतजार कर रहे थे वह समय अब आ गया है। इस सप्ताह आपको कई प्रकार के व्यापारिक लाभ मिलने के योग बनेंगे। पुरानी समस्याओं के समाधान के आसार बनेंगे। नौकरीपेशा जातक महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्थक करेंगे किन्तु मध्य सप्ताह में अवरोधों का सामना करना प़ड सकता है। सप्ताहान्त में अत्यधिक श्रम के कारण आलस्य की स्थिति बन सकती है। राजनीति तथा सामाजिक कार्यों में वाकपटुता से लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य का पलड़ा सामान्य रहेगा।

मकर
सप्ताह की शुरुआत मानस में नये उमंग का संचार करेगी किन्तु आलस्य व क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करने की रूपरेखा बनेगी। सगे-संबंधियों के बीच भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। राजनीति से जु़डे लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारी वर्ग को किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु किया गया प्रयत्न सार्थक सिद्ध होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिग़डे हुए संबंधों में सुधार तथा प्रतिष्ठित व्यक्तियों से निकटता ब़ढेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अरुचि का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ
सप्ताह की शुरुआत में पारिवारिक कलह के कारण भावनात्मक व मानसिक असंतुष्टि की शिकार बने रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता उनके परिश्रम को सार्थक करेगी। अचानक बदली हुई स्थिति से रोजगार में अरुचि होगी परन्तु इसका दूरगामी परिणाम काफी लाभकारी नजर आ रहा है। मध्य सप्ताह के समय परिजनों के प्रति मन चिंतित होगा। व्यापारियों को आय-व्यय में असंतुलन का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताहान्त में आपकी राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी।

मीन
इस सप्ताह अदभुत उत्साह नजर आएगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। विषम स्थितियों में संयम से काम लें। शिक्षा प्रतियोगिता में कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। मध्य सप्ताह में कर्जदारों से कुछ कहासुनी हो सकती है। सप्ताहान्त में आलस्य के कारण महत्वपूर्ण लाभ से वंचित रह सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मधुरता बनाए रखने का प्रयास करें।

— ज्योतिर्विद पं. श्रीधर खांडल —

संपर्क : +91 88847 69193
+ 91 88849 19349
www.nakshatraveda.com

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News