बिप्लब देब ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया

बिप्लब देब ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को पर्यवेक्षक का दायित्व दिया गया है


अगरतला/दक्षिण भारत। भाजपा नेता बिप्लब देब ने शनिवार को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को सौंप दिया है। राज्य में इस सियासी बदलाव के मद्देनजर भाजपा विधायक दल की बैठक होगी।

इस दौरान यह तय किया जाएगा कि राज्य में मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी किसे दी जाएगी। इस मामले में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को पर्यवेक्षक का दायित्व दिया गया है।

बता दें कि शुक्रवार को बिप्लब देब ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि इस दौरान विकास कार्यों और संगठन के संबंध में गहन विचार-विमर्श किया।

बिप्लब देब ने कहा कि आलाकमान के कहने पर यह फैसला किया गया है और पार्टी का फैसला सर्वोपरि है। मुझ जैसे कार्यकर्ता को संगठन के लिए काम करने की आवश्यकता है। हमारी पहली प्राथमिकता भाजपा को पुन: सत्ता में लाना है।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

कांग्रेस-सपा ने अनुच्छेद-370 को 70 साल तक संभाल कर रखा, जिससे आतंकवाद बढ़ा: शाह कांग्रेस-सपा ने अनुच्छेद-370 को 70 साल तक संभाल कर रखा, जिससे आतंकवाद बढ़ा: शाह
शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस देश से आतंकवाद को समाप्त किया
मोदी और भाजपा ने 'आप' को कुचलने के लिए ‘ऑपरेशन झाड़ू’ शुरू किया है: केजरीवाल
सामान्य मानव को गरीब रखकर कांग्रेस-जेएमएम ने अपने घरों में काली कमाई का अंबार लगा रखा है: मोदी
मालीवाल ने बोला हमला- '12 साल बाद ऐसे आरोपी को बचाने के लिए सड़क पर निकले हैं, जिसने ...'
दिल्ली: 'आप' के विरोध प्रदर्शन को लेकर भाजपा मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ाई गई
जद (एस) सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ
'मेट्रो सेवा को नहीं हो रहा कोई नुकसान...', शिवकुमार ने क्यों​ किया 'शक्ति योजना' का जिक्र?