जीएसटी लगातार तीसरे महीने एक लाख करोड़ रु. के पार, सितंबर में 1.17 लाख करोड़ रु. का संग्रह

जीएसटी लगातार तीसरे महीने एक लाख करोड़ रु. के पार, सितंबर में 1.17 लाख करोड़ रु. का संग्रह

सितंबर 2021 का राजस्व संग्रह सितंबर 2020 के संग्रह से 23 प्रतिशत अधिक है


नई दिल्ली/भाषा। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत में वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) संग्रह सितंबर में 1.17 लाख करोड़ रुपए रहा, जो लगातार तीसरे महीने एक लाख करोड़ रुपए से अधिक है। वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक सितंबर 2021 का राजस्व संग्रह सितंबर 2020 के संग्रह से 23 प्रतिशत अधिक है।

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘सितंबर 2021 में जमा सकल जीएसटी राजस्व 1,17,010 करोड़ रुपए है, जिसमें सीजीएसटी 20,578 करोड़ रुपए, एसजीएसटी 26,767 करोड़ रुपए, आईजीएसटी 60,911 करोड़ रुपए (माल के आयात पर एकत्रित 29,555 करोड़ रुपए सहित) और उपकर 8,754 करोड़ रुपए (माल के आयात पर जमा 623 करोड़ रुपये सहित) है।’

सीजीएसटी का अर्थ केंद्रीय वस्तु और सेवा कर, एसजीएसटी का अर्थ राज्य वस्तु और सेवा कर तथा आईजीएसटी का अर्थ एकीकृत वस्तु और सेवा कर है। सितंबर के दौरान वस्तुओं के आयात से राजस्व 30 प्रतिशत अधिक रहा और घरेलू लेनदेन (सेवाओं के आयात सहित) से राजस्व पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक था।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

मोदी और भाजपा ने 'आप' को कुचलने के लिए ‘ऑपरेशन झाड़ू’ शुरू किया है: केजरीवाल मोदी और भाजपा ने 'आप' को कुचलने के लिए ‘ऑपरेशन झाड़ू’ शुरू किया है: केजरीवाल
Photo: @AamAadmiParty X account
सामान्य मानव को गरीब रखकर कांग्रेस-जेएमएम ने अपने घरों में काली कमाई का अंबार लगा रखा है: मोदी
मालीवाल ने बोला हमला- '12 साल बाद ऐसे आरोपी को बचाने के लिए सड़क पर निकले हैं, जिसने ...'
दिल्ली: 'आप' के विरोध प्रदर्शन को लेकर भाजपा मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ाई गई
जद (एस) सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ
'मेट्रो सेवा को नहीं हो रहा कोई नुकसान...', शिवकुमार ने क्यों​ किया 'शक्ति योजना' का जिक्र?
इंडि गठबंधन वाले हैं घोटालेबाजों की जमात, इन्हें किसी भी कीमत पर सत्ता चाहिए: मोदी