स्कूलों में महिला कर्मियों की भर्ती का सुझाव दिया मेनका गांधी ने

स्कूलों में महिला कर्मियों की भर्ती का सुझाव दिया मेनका गांधी ने

नई दिल्ली। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने सोमवार को कहा कि स्कूलों में बच्चों की शारीरिक और मानसिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महिला कर्मियों की भर्ती, सीसीटीवी कैमरे और शिकायत करने की सरल व्यवस्था अपनाई जानी चाहिए। श्रीमती गांधी ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर यहां एक उच्च स्तरीय बैठक में भाग लेने के बाद संवाददाताओं से कहा कि बैठक में उन्होंने स्कूलों में सहायक कर्मचारी, ड्राइवर और कंडक्टर के रुप में महिलाओं की भर्ती करने का सुझाव दिया है। इसके अलावा स्कूलों में शिकायत करने की सरल व्यवस्था अपनाई जानी चाहिए जिससे बच्चे आसानी से अपनी बात कह सकें। उन्होंने कहा कि स्कूलों में पोक्सो ई-बॉक्स, हेल्पलाइन फोन नंबर और अन्य जानकारी उपलब्ध कराई जानी चाहिए। स्कूलों में सुरक्षा संबंधी प्रावधान क़डाई से लागू किए जाने चाहिए। श्रीमती गांधी ने कहा कि उन्होंने जाव़डेकर को एक पत्र भी सौंपा है। बैठक में मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जाव़डेकर तथा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी तथा संबंधित अधिकारी मौजूद थे। मेनका ने कहा कि उनके मंत्रालय ने बच्चों की सुरक्षा के संबंध में जागरुकता फैलाने के लिए सोशल मीडिया पर एक अभियान शुरु किया है। इसके अलावा जन माध्यमों के जरिए भी इस बारे में प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बैठक का उद्देश्य स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिशा निर्देश का खाका तैयार करना था जिन्हें स्कूलों पर अनिवार्य रुप से लागू किया जा सके। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि माता पिता, अभिभावकों और अध्यापकों को भी बच्चों के व्यवहार के प्रति सचेत रहना चाहिए और संदिग्ध होेने पर तुरंत कदम उठाने चाहिए।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

घुसपैठियों को बचाने के लिए तृणकां किसी भी हद तक जा सकती है: प्रधानमंत्री घुसपैठियों को बचाने के लिए तृणकां किसी भी हद तक जा सकती है: प्रधानमंत्री
Photo: @BJP4India X account
विद्याशिल्प यूनिवर्सिटी ने एलायंस फ़्रांसेज़ दे बेंगलूरु के साथ इमैजिनरी फ़्यूचर्स 2050 का उद्घाटन किया
बांग्लादेश: हिंदू व्यापारी की केले के विवाद में पीट-पीटकर हत्या, 3 लोग गिरफ्तार
कांग्रेस ने सरकारें बनाने और वोट पाने के लिए असम की मिट्टी घुसपैठियों को सौंप दी: प्रधानमंत्री
बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या की गई
मालदा: प्रधानमंत्री ने भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
छत्तीसगढ़: बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर