हैदराबाद की इमारत में लगी भीषण आग, 17 लोगों की मौत

मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रु. मिलेंगे

हैदराबाद की इमारत में लगी भीषण आग, 17 लोगों की मौत

Photo: PixaBay

हैदराबाद/दक्षिण भारत/भाषा। हैदराबाद में ऐतिहासिक चारमीनार के पास स्थित गुलजार हाउस की एक इमारत में रविवार सुबह भीषण आग लगने से आठ बच्चों समेत 17 लोगों की मौत हो गई।

Dakshin Bharat at Google News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में आग लगने की घटना में जान-माल की हानि पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, 'तेलंगाना के हैदराबाद में आग लगने की घटना में लोगों की मौत होने से बहुत दुखी हूं। अपने प्रियजन को खोने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे।'

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जितेंद्र ने संवाददाताओं को बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

उन्होंने कहा कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है, हालांकि थोड़ा धुआं है जिसे नियंत्रित किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि इमारत के भूतल पर आभूषण की दुकानें थीं और ऊपरी मंजिल पर एक फ्लैट में लोग रह रहे थे। धुआं ऊपरी मंजिलों तक फैल गया और लोगों का दम घुटने लगा।

तेलंगाना अग्निशमन विभाग ने एक बयान में बताया कि आग भूतल पर लगी और ऊपरी मंजिलों तक फैल गई।

अग्निशमन, खोज और बचाव कार्य एक साथ किया गया और पहली मंजिल पर फंसे 17 लोगों को बचाकर अस्पताल पहुंचाया गया।

मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने घटना पर शोक व्यक्त किया और वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया कि इमारत में फंसे लोगों को बचाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, सुबह करीब साढ़े छह बजे आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कई लोग बेहोश मिले और उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

परिवहन एवं हैदराबाद जिले के प्रभारी मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने संवाददाताओं को बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। उन्होंने घटनास्थल का दौरा किया।

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंच प्रतिबंधित कर दी गई है। मामला दर्ज कर लिया गया है।

घटनास्थल पर मौजूद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के एक विधायक ने पत्रकारों को बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार करीब 20 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने भी घटनास्थल का दौरा किया।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया
Photo: laluprasadrjd FB Page
प्रकृति के साथ संतुलित और सामंजस्यपूर्ण संबंध का संदेश देता है पोंगल: प्रधानमंत्री
खामेनेई के खिलाफ रेज़ा पहलवी की हुंकार- 'हमारे और शासन के बीच खून का एक समंदर है'
दिल्ली: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद के आधिकारिक आवास में आग लगी
सरकार ने समझी डिलीवरी बॉय की पीड़ा
जम्मू-कश्मीर: सरकार से ले रहे तनख्वाह, लेकिन आतंकवादियों से निभा रहे 'दोस्ती', 5 कर्मचारी बर्खास्त
श्वानों के काटने की घटनाओं के लिए राज्यों को भारी मुआवजे के लिए कहेंगे: उच्चतम न्यायालय