भविष्य में बेंगलूरु के निचले इलाकों में भूमिगत पार्किंग निर्माण की अनुमति नहीं होगी: डीके शिवकुमार

सरकार जल्द ही नीति पेश करेगी

भविष्य में बेंगलूरु के निचले इलाकों में भूमिगत पार्किंग निर्माण की अनुमति नहीं होगी: डीके शिवकुमार

Photo: @DKShivakumar X account

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। पिछले कुछ दिनों में हुई भारी बारिश के कारण बेंगलूरु के कई हिस्सों में जलभराव के बाद, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बुधवार को कहा कि सरकार जल्द ही शहर के निचले इलाकों में भूमिगत पार्किंग सुविधाओं के निर्माण पर रोक लगाने वाली नीति पेश करेगी।

Dakshin Bharat at Google News
शिवकुमार, जो बेंगलूरु विकास के प्रभारी मंत्री भी हैं, ने कहा कि सरकार बारिश से संबंधित मसलों को हल करने और शहर का विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उपमुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री सिद्दरामय्या के साथ बेंगलूरु में वर्षा प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों के दौरे के मौके पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।

डीके शिवकुमार ने कहा, 'मैं नीतिगत निर्णय ले रहा हूं कि जहां भी निचले इलाके हैं, वहां भविष्य में हम भूमिगत पार्किंग की सुविधा नहीं देंगे। हम उन्हें ऊंची जगह बनाने की अनुमति देंगे, और कोई भी पार्किंग जमीन के ऊपर होनी चाहिए, भूमिगत नहीं, क्योंकि हम देख सकते हैं कि ऐसे स्थानों में अधिक पानी बहता है, जिससे रिसाव होता है।'

उन्होंने दोहराया, 'इसलिए हम एक नई नीति ला रहे हैं कि जहां भी निचला क्षेत्र है, वहां हम भूमिगत पार्किंग की अनुमति नहीं देंगे। यह वह निर्णय है जो हमने कमोबेश ले लिया है।'

शिवकुमार ने कहा, 'मैं लोगों से शांत रहने की अपील करता हूं, चिंता की कोई बात नहीं है। यह एक बहुत ही महत्त्वपूर्ण शहर है और हम इस समस्या को सुलझाने के लिए यहां हैं। हम बेंगलूरु के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और सड़कों को चौड़ा करने, यातायात की समस्याओं को दूर करने और भूमिगत सीवेज में सुधार करने पर विचार कर रहे हैं। नई सड़कें बनाई जाएंगी ... हम समस्याओं का समाधान करेंगे।'

शिवकुमार ने कहा कि अधिकारी बारिश के कारण उत्पन्न समस्याओं को सुलझाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और दिन-रात काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हमें उम्मीद थी कि इस तरह की बारिश होगी ... दो मौतें दुर्घटनावश बिजली का झटका लगने से हुईं, क्योंकि वे मोटर चलाने की कोशिश कर रहे थे। कल मैंने परिवारों से मुलाकात की।'

प्रशासन ने पहले ही बेंगलूरु में वर्षाजनित घटनाओं में जान गंवाने वालों के परिवारों के लिए 5-5 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा कर दी है।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'