प्रधानमंत्री आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे

ऑपरेशन सिंदूर शुरू होने के बाद यह उनका पहला संबोधन होगा

प्रधानमंत्री आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे

Photo: @narendramodi X account

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात करीब 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। ऑपरेशन सिंदूर शुरू होने के बाद यह उनका पहला संबोधन होगा। 

Dakshin Bharat at Google News
यह संबोधन भारत और पाकिस्तान के बीच जमीन, हवा और समुद्र पर सभी गोलीबारी और सैन्य कार्रवाइयों को तत्काल प्रभाव से रोकने के समझौते के दो दिन बाद होने जा रहा है। 

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों का बदला लेने के लिए भारत ने 6 और 7 मई की रात को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया और 100 से ज़्यादा आतंकियों को मार गिराया।

इसके बाद पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को कई भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने का प्रयास किया था।

भारतीय सशस्त्र बलों ने रफीकी, मुरीद, चकलाला, रहीम यार खान, सक्खर और चुनियन सहित कई पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों पर भीषण जवाबी हमला किया था। पसरूर और सियालकोट विमानन बेस के रडार स्थलों को भी सटीक हथियारों से निशाना बनाया गया, जिससे भारी क्षति हुई थी।

सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा है कि मुठभेड़ में 35-40 पाकिस्तानी सैन्यकर्मी मारे गए और नई दिल्ली ने अपने वांछित लक्ष्य हासिल कर लिए हैं।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download