भाजपा का आरोप- ‘मोदी को आगे बढ़ाना चाहता है भारत और राहुल को पाकिस्तान’
भाजपा का आरोप- ‘मोदी को आगे बढ़ाना चाहता है भारत और राहुल को पाकिस्तान’
नई दिल्ली। राफेल सौदे पर मचे घमासान के बीच अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा की ओर से कहा गया है कि राहुल गांधी के लिए पाकिस्तान अभियान चला रहा है। भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री मोदी का एक पुराना वीडियो भी दिखाया गया। इसमें मोदी तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को ‘देहाती औरत’ कहने पर नवाज शरीफ को लताड़ लगा रहे हैं। भाजपा की ओर से कहा गया कि मोदी और राहुल में इसी बात का फर्क है।
भाजपा की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए संबित पात्रा ने कहा कि पाकिस्तान के सूचना मंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्वीट का उपयोग किया था। .. इसके बाद पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री रहमान मलिक ने भी ट्वीट किया। पात्रा ने कहा कि उस ट्वीट में लिखा था, राहुल गांधी ही देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे और मोदी राहुल से डरे हुए हैं। पात्रा ने कहा कि राहुल के लिए पाकिस्तान से अभियान चलाया जा रहा है।पात्रा ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के ट्वीट का भी उल्लेख किया, जिसमें वे मोदी को ‘छोटा आदमी’ बता रहे हैं। पात्रा ने सवाल किया— कौन हैं वे लोग जो चाहते हैं कि राहुल गांधी आगे बढ़ें? उन्होंने कहा, भ्रष्टाचारी चाहते हैं राहुल आगे बढ़ें, परिवारवाद करने वाले चाहते हैं कि राहुल आगे बढ़ें, तुष्टिकरण करने वाले चाहते हैं कि राहुल आगे बढ़ें। पात्रा ने कहा कि सत्य का साथ देने वालों की संख्या ज्यादा है और वे चाहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी आगे बढ़ें। संबित पात्रा ने कहा, भारत चाहता है कि मोदी आगे पढ़ें, पाकिस्तान चाहता है राहुल आगे बढ़ें।
गौरतलब है कि राफेल सौदे के संबंध में फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ओलांद के बयान के बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया। फ्रांस सरकार और विमान निर्माता कंपनी ने मोदी सरकार की नीतियों को सही बताया और समर्थन किया है। इस संबंध में कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा था कि राहुल गांधी चाहते हैं कि पाकिस्तान को इस सौदे की जानकारी मिल जाए। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि आरोप लगाने से पहले राहुल गांधी को सोचना चाहिए। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि सौदा रद्द नहीं होगा। वायु सेना भी इन विमानों को देश की रक्षा के लिए जरूरी बता चुकी है।
ये भी पढ़िए:
– इस देश के एक हिस्से में दिन तो दूसरे में होती है रात, पुरुषों से ज्यादा है महिलाओं की तादाद
– सेक्युलर मोर्चे के तौर पर शिवपाल ने साधे कई निशाने, क्या सपा को होगा नुकसान?
– अमित शाह ने बांग्लादेशी घुसपैठियों को बताया दीमक, कहा- ‘चुन-चुनकर बाहर निकालेंगे’
– इटली के वो 4 कानून जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे, न मानने पर पड़ जाते हैं लेने के देने