इसरो ने भी संभाल रखा मोर्चा, देशवासियों की सुरक्षा के लिए 10 उपग्रह लगातार कर रहे काम

पाक को नुकसान पहुंचाने में असरदार साबित हुई हमारी वैज्ञानिक शक्ति

इसरो ने भी संभाल रखा मोर्चा, देशवासियों की सुरक्षा के लिए 10 उपग्रह लगातार कर रहे काम

Photo: ISRO FB Page

इंफाल/दक्षिण भारत। इसरो के अध्यक्ष डॉ. वी नारायणन ने कहा कि देश के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रणनीतिक उद्देश्य से 10 उपग्रह लगातार काम कर रहे हैं।

Dakshin Bharat at Google News
मणिपुर के इंफाल में केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारत एक 'जीवंत अंतरिक्ष शक्ति' बन रहा है और साल 2040 तक हमारा पहला अंतरिक्ष स्टेशन होगा।

इसरो प्रमुख ने कार्यक्रम के दौरान कहा, 'आज, 34 देशों के 433 उपग्रहों को भारत से उठाकर उनकी कक्षा में स्थापित किया गया है। मुझे आपको यह बताते हुए भी खुशी हो रही है कि आज, 10 उपग्रह देश के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के रणनीतिक उद्देश्य से लगातार 24/7 काम कर रहे हैं।'

उनकी यह टिप्पणी भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के बीच आई है। पिछले महीने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ढांचे को नष्ट करने के लिए देश ने 6 मई की रात को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था।

नारायणन ने यह भी कहा, 'अगर हमें अपने देश की सुरक्षा सुनिश्चित करनी है, तो अपने उपग्रहों के ज़रिए सेवा करनी होगी। हमें अपने 7,000 किलोमीटर लंबे समुद्र तट की निगरानी करनी होगी। हमें पूरे उत्तरी हिस्से पर लगातार नज़र रखनी होगी। उपग्रह और ड्रोन तकनीक के बिना हम यह हासिल नहीं कर सकते।'

उन्होंने कहा कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) जलवायु परिवर्तन और वायु प्रदूषण का अध्ययन करने तथा मौसम की निगरानी के लिए जी-20 देशों के लिए एक उपग्रह विकसित कर रहा है।

उन्होंने कहा, 'आज, यह हमारी उपलब्धि है कि हमने प्रक्षेपण वाहनों की एक पीढ़ी विकसित कर ली है। हमारा पहला उपग्रह साल 1975 में था। तब से लेकर आज तक हमने विभिन्न प्रकार और क्षमताओं के 131 उपग्रहों की परिकल्पना की है और उनका निर्माण किया है।'

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download