हरियाणा: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में युवक गिरफ्तार
अदालत ने अरमान को छह दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है
By News Desk
On
Photo: PixaBay
गुरुग्राम/दक्षिण भारत। हरियाणा के नूंह जिले में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में 26 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
नूंह पुलिस ने बताया कि आरोपी अरमान को दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात एक कर्मचारी के माध्यम से भारतीय सेना और अन्य सैन्य गतिविधियों से संबंधित सूचनाएं पाकिस्तान के साथ साझा करने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया। स्थानीय अदालत ने अरमान को छह दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।पुलिस ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसियों से सूचना मिलने के बाद अरमान को पकड़ा गया। वह कथित तौर पर वॉट्सऐप और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से लंबे समय से सूचनाएं साझा कर रहा था।
पुलिस ने बताया कि जब उसके मोबाइल फोन की तलाशी ली गई तो उसमें पाकिस्तानी नंबरों से की गई बातचीत, फोटो और वीडियो मिले।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और सरकारी गोपनीयता अधिनियम, 1923 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
About The Author
Related Posts
Latest News
15 Apr 2026 17:33:05
Photo: @BJP4India X account


