क्रिप्टोकरेंसी स्कीम में मोटे मुनाफे का दिखाया लालच, महिला से 79 लाख रु. ठगे
हाई रिटर्न के नाम पर हो रही धोखाधड़ी
By News Desk
On
ऐसी योजनाओं के झांसे में न आएं
ठाणे/दक्षिण भारत। एक 53 वर्षीया महिला से उसके फेसबुक 'दोस्त' ने पिछले साढ़े चार सालों में कथित तौर पर 79 लाख रुपए की ठगी कर ली। उसने महिला को क्रिप्टोकरेंसी स्कीम में निवेश करने का लालच दिया था। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
नवी मुंबई के खारघर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, 'आरोपी की पहचान जुबेर शमशाद खान के रूप में हुई है। उसने मुंबई के गोरेगांव की रहने वाली महिला को हाई रिटर्न का वादा कर क्रिप्टोकरेंसी योजना में निवेश करने के लिए कथित तौर पर लालच दिया।'उन्होंने बताया कि महिला ने अक्टूबर 2020 से मार्च 2025 के बीच कई लेन-देन में 78,82,684 रुपए का निवेश किया था।
धोखाधड़ी का पता तब चला, जब पीड़िता ने अपनी निवेशित पूंजी वापस पाने की कोशिश की।
पुलिस ने कहा, 'जब महिला ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने लौटाने से इन्कार कर दिया।'
जुबेर शमशाद खान के खिलाफ 15 मई को भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 (4) (धोखाधड़ी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
About The Author
Related Posts
Latest News
08 Aug 2026 15:33:07
Photo: @BJP4India X account


