पंजाब: 'आप' ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

5 कैबिनेट मंत्रियों को मैदान में उतारा

पंजाब: 'आप' ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

Photo: @AamAadmiParty X account

चंडीगढ़/दक्षिण भारत। आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार को पंजाब के वास्ते आठ उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पांच कैबिनेट मंत्रियों को मैदान में उतारा है।

सूची के मुताबिक, कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल को अमृतसर से, लालजीत सिंह भुल्लर को खडूर साहिब से, गुरुमीत सिंह खुदियां को बठिंडा से टिकट दिया गया है।

इसी तरह गुरुमीत सिंह मीत हेयर को संगरूर से और बलबीर सिंह को पटियाला से मैदान में उतारा गया है।

वहीं, जालंधर से सांसद सुशील रिंकू को फिर से इसी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

पार्टी ने गुरप्रीत सिंह जीपी को फतेहगढ़ साहिब सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। बस्सी पथाना से कांग्रेस के पूर्व विधायक सिंह हाल ही में आप में शामिल हुए थे।

पंजाबी अभिनेता करमजीत अनमोल को फरीदकोट सीट से चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया गया है।

Google News

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

कांग्रेस और इंडि गठबंधन सत्ता में आएंगे और देश पर शासन करेंगे: डीके शिवकुमार कांग्रेस और इंडि गठबंधन सत्ता में आएंगे और देश पर शासन करेंगे: डीके शिवकुमार
Photo: DKShivakumar.official FB page
इंडि गठबंधन की ज्यादातर पार्टियां छिपकर घोटाले करती हैं, तृणकां घोटालों की ओपन इंडस्ट्री चलाती है: मोदी
रायबरेली में बोले शाह- इतने सालों से जिन्हें वोट दिया, उन्होंने लोगों को सांसद निधि से क्या दिया?
पीओके में उग्र हुए आंदोलनकारी, एक पुलिसकर्मी की मौत, 100 से ज्यादा लोग घायल
तृणमूल कांग्रेस ने प. बंगाल को घोटालों का गढ़ बना दिया: मोदी
पाक: आतंकियों ने लड़कियों के स्कूल को बम से उड़ाया, दो हमलों में 7 सुरक्षाकर्मियों को मार गिराया
एसएम कृष्णा की सेहत के बारे में आई बड़ी ख़बर